हथियार बेचने में दुनिया में धाक जमा रहा भारत, 21 हजार करोड़ रुपए के निर्यात के साथ बना रिकॉर्ड

Published : Apr 02, 2024, 11:52 AM ISTUpdated : Apr 02, 2024, 11:53 AM IST
Tejas jet

सार

वित्त वर्ष 2023-2024 में भारत से 21,083 करोड़ रुपए के हथियारों का निर्यात किया गया है। भारत से कभी इतना अधिक हथियार निर्यात नहीं हुआ था।

नई दिल्ली। भारत की गिनती दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक के रूप में होती है। लड़ाकू विमान से लेकर राइफल तक भारत को दूसरे देशों से खरीदना पड़ता है। हालांकि, अब स्थिति बदल रही है। हथियारों को बेचने के मामले में भारत दुनिया में धाक जमा रहा है।

वित्त वर्ष 2023-2024 में भारत से 21,083 करोड़ रुपए के हथियारों का निर्यात किया गया है। यह एक रिकॉर्ड है। भारत से कभी इतना अधिक हथियार निर्यात नहीं हुआ था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि आजादी के बाद से पहली बार भारत ने 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक के हथियारों का निर्यात किया है। पिछले साल की तुलना में इस साल 32.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

 

 

वित्त वर्ष 2022-23 में 15,920 करोड़ रुपए के हथियारों का हुआ निर्यात

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत से 15,920 करोड़ रुपए के हथियारों का निर्यात हुआ था। 2004-2005 से 2013-2014 तक हथियारों का कुल निर्यात 4,312 करोड़ रुपए था। वहीं, 2014-15 से 2023-24 तक 88,319 करोड़ रुपए के हथियारों का निर्यात हुआ।

भारत से हथियारों का निर्यात बढ़ने में DPSUs (Defence Public Sector Undertakings) के साथ ही प्राइवेट सेक्टर का बड़ा रोल है। हथियारों के निर्यात में प्राइवेट सेक्टर का योगदान 60 फीसदी और DPSUs का योगदान 40 फीसदी है।

मित्र देशों को निर्यात किए जाने वाले प्रमुख हथियारों में डोर्नियर-228 विमान, 155 मिमी एडवांस टोड आर्टिलरी गन, ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल सिस्टम, रडार, सिमुलेटर, माइन प्रोटेक्टिव व्हीकल्स, बख्तरबंद वाहन, पिनाका रॉकेट और लॉन्चर शामिल हैं। इसके साथ ही गोला बारूद,थर्मल इमेजर्स, लाइन रिप्लेसेबल इकाइयां और एवियोनिक्स के साथ छोटे हथियारों के हिस्से और घटक भी निर्यात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Explained: क्या है Katchatheevu द्वीप मामला, इंदीरा गांधी से क्या है नाता, श्रीलंका को कैसे मिला?

हथियारों के निर्यात को बढ़ावा दे रही भारत सरकार

भारत सरकार एशियाई और अफ्रीकी देशों में हथियारों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 2023-24 में दो हिंदुस्तान-228 विमानों की आपूर्ति के लिए गुयाना की सेना के साथ निर्यात सौदे पर साइन किया है। 2023 SIPRI रिपोर्ट के अनुसार भारत का करीब 18 फीसदी रक्षा निर्यात म्यांमार को हुआ है। म्यांमार को हथिरायों के निर्यात के मामले में रूस और चीन के बाद भारत का स्थान है। भारत दुनिया में हथियारों का शीर्ष आयातक बना हुआ है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

SC on UGC Regulations : 'मान लिया था जनरल कैटेगरी के बच्चे अपराधी हैं' UGC पर 'सुप्रीम' रोक'
Baramati Plane Crash: कैसे हुई अजीत पवार की पहचान? कलाई घड़ी, सीट पोजिशन और वो 33 मिनट जो अब सवाल बन गए