इंतजार खत्म-भारत का हुआ राफेल, इस वजह से दुश्मन के लिए है सबसे घातक

भारत के लिए 8 अक्टूबर यानी मंगलवार का दिन काफी अहम है। इस दिन फ्रांस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत को आधिकारिक तौर पर राफेल सौंप दिया। हालांकि, यह मई 2020 तक भारत को मिलेगा। राफेल आने से भारत की वायुसेना की शक्ति में काफी गुना तक इजाफा हो जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2019 11:51 AM IST / Updated: Oct 08 2019, 05:24 PM IST

पेरिस. भारत के लिए 8 अक्टूबर यानी मंगलवार का दिन काफी अहम है। इस दिन फ्रांस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत को आधिकारिक तौर पर राफेल सौंप दिया। हालांकि, यह मई 2020 तक भारत को मिलेगा। राफेल आने से भारत की वायुसेना की शक्ति में काफी गुना तक इजाफा हो जाएगा। दसॉल्ट के साथ हुए 59 हजार करोड़ रुपए के इस समझौते के तरह भारत को 2022 तक 36 राफेल मिलेंगे। यह विमान भारत के लिए क्यों खास है और इसकी क्या विशेषताएं, इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

हथियार प्रणाली
राफेल आधुनिक विमान है। इसकी हथियार प्रणाली पाकिस्तान के एफ-16 से ज्यादा शक्तिशाली और ताकतवर है। इसका रडार सिस्टम 84 किमी तक टारगेट को आसानी से डिटेक्ट करता है। यह 100 किमी दायरे में 40 टारगेट को एकसाथ डिटेक्ट कर सकता है। 

Latest Videos

300 किलोमीटर दूर जमीन पर भी साध सकता है निशाना 
राफेल का मिसाइल सिस्टम काफी आधुनिक और बेहतर है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों को अपने साथ ले जाने में सक्षम है। इसमें तैनात  मीटिअर मिसाइल 150 किमी दूरी तक हवा में टारगेट पर सटीक निशाना लगा सकती है। मीटिअर से क्रूज मिसाइलों पर भी निशाना लगाया जा सकता है। इसमें लगीं स्कैल्प मिसाइलें 300 किमी दूर जमीन पर स्थित टारगेट पर भी सटीक निशाना लगा सकती हैं। इन मिसाइलों से विमान जमीन से हो रहे हमले से भी सुरक्षित रखती हैं। 

अन्य खासियतें
1- स्पीड - 2222  किमी/घंटा 
2- कितनी ऊंचाई तक भर सकता है उड़ान- 15,240 मीटर (50 हजार फीट)
3- मीटिअर मिसाइल:  150 किमी (हवा से हवा में)
4- स्कैल्प मिसाइल : 300 किमी (हवा से जमीन में)

सुरक्षित एयरस्पेस भेदने की क्षमता
राफेल में किसी भी सुरक्षित एय़रस्पेस को भेदने की क्षमता है। इसे समझने के लिए भारतीय पायलटों को कम से कम 5-6 महीने की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला