मिलन 2024 में 50 देशों की नौसेना ने लिया हिस्सा, भारत ने पानी के अंदर और बाहर अभ्यास के दौरान दिखाया कौशल

Published : Feb 20, 2024, 04:32 PM IST

भारत के मिलन 2024 में नौसेना अभ्यास कार्यक्रम 50 देशों की नौसेना ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत ने अपने सैन्य कौशल और नौसेना का शक्ति प्रदर्शन किया।

PREV
16
मिलन 2024 का विशाखापट्टनम में हुआ आगाज

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मिलन 2024 कार्यक्रम में भारतीय नौसेना ने अभ्यास के दौरान अपना कौशल दिखाया।

26
कार्यक्रम में 50 देशों की नौसेना ने लिया हिस्सा

50 देशों की नौसेना की भागीदारी के साथ भारत ने सैन्य अभ्यास के साथ कार्यक्रम मिलन 2024 का नेतृत्व किया।

36
12वें मिलन 2024 में ये देश ले रहे हिस्सा

12वें मिलन 2024 में नौसैन्य अभ्यास कार्यक्रम में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित अन्य देशों की नौसेनाएं शामिल हुई हैं।

46
20 जहाज और मिग 29 भी अभ्यास में शामिल

इंडियन नेवी से कैरिअर शिप विक्रांत और विक्रमादित्य सहित लगभग 20 जहाज और मिग 29 K, हल्के लड़ाकू विमान तेजस और पी-8i लंबी दूरी के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी लड़ाकू विमान समेत करीब 50 फाइटर जेट अभ्यास में शामिल हैं।

56
millan 5.jpg

मिलन द्विवार्षिक नौसेना अभ्यास कार्यक्रम है। यह भारत की 'लुक ईस्ट' पॉलिसी के तहत इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड के पार्टिसिपेशन के साथ वर्ष 1995 में शुरू हुआ था।

66
कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा मजबूत करना

भारतीय नौसेकी की ओर से मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और बाकी देशों की नौसेना के साथ आपसी सामंजस्य बढ़ाना।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories