सेना पर सबसे अधिक पैसे खर्च करने में दुनिया में तीसरे नंबर पर है भारत, पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये देश

Published : Apr 25, 2022, 01:56 PM ISTUpdated : Apr 25, 2022, 02:01 PM IST
सेना पर सबसे अधिक पैसे खर्च करने में दुनिया में तीसरे नंबर पर है भारत, पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये देश

सार

2021 में भारत ने अपनी सेना पर 76.6 बिलियन डॉलर खर्च (India military expenditure) किया। इसके साथ ही भारत सेना पर खर्च के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर आया है। इस मामले में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है।

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से मिल रही चुनौतियों के चलते भारत को अपनी सेना पर अधिक खर्च (India military expenditure) करना पड़ता है। भारत सरकार थल सेना, वायु सेना और नौ सेना का आधुनिकीकरण कर रही है। नए हथियार खरीदे जा रहे हैं। इसके चलते भी सेना का वजट बढ़ा है। यही कारण है कि भारत सेना पर खर्च के मामले में दुनिया का तीसरा देश है। 

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) के मुताबिक 2021 में भारत का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरा सबसे अधिक था। 2021 में भारत का सैन्य खर्च 76.6  बिलियन डॉलर था। यह 2020 से 0.9 प्रतिशत और 2012 से 33 प्रतिशत अधिक था। भारत सरकार स्वदेशी हथियार उद्योग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तय किया था कि 2021 के भारत के सैन्य बजट में से पूंजीगत व्यय का 64 प्रतिशत घरेलू रूप से उत्पादित हथियारों को खरीदने में किया जाए। 

पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर है चीन
सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका का स्थान पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर चीन है। 2021 में अमेरिका ने सेना पर 801 बिलियन डॉलर खर्च किया। खर्च में 2020 की तुलना में 2021 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी तरफ चीन ने सेना पर 293 बिलियन डॉलर खर्च किया। चीन ने सैन्य खर्च में 2020 की तुलना में 2021 में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि की। 

यह भी पढ़ें-  PM मोदी से मिलीं यूरोपीयन आयोग की प्रेसिडेंट, भारत को बताया टेक्नोलॉजिकल पावर हाउस

इन पांच देशों ने किया सबसे अधिक खर्च
एसआईपीआरआई के अनुसार दुनियाभर में सेना पर 2021 में 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुए। स्टॉकहोम स्थित संस्थान ने अपने बयान में कहा कि 2021 में दुनियाभर में सैन्य खर्च बढ़कर 2113 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई। इसमें पिछले साल की तुलना में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2021 में सेना पर सबसे अधिक खर्च करने वाले पांच देश संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस रहे। इन देशों का कुल सैन्य खर्च पूरी दुनिया के सैन्य खर्च का 62 प्रतिशत था। गौरतलब है कि सैन्य खर्च के मामले में भारत भले ही दुनिया में तीसरे नंबर पर है, लेकिन अभी भी चीन इस मामले में काफी आगे है। चीन ने सेना पर भारत से करीब 3.8 गुणा अधिक खर्च किया है।

यह भी पढ़ें- रूसी Mi-17 हेलिकॉप्टर को इस इजराइली एंटी टैंक मिसाइल से लैस कर रहा भारत, करता है अचूक वार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?