पलक झपकते ही कहर ढाता है Pinaka, जानें क्यों पाकिस्तान रहे सावधान

Published : May 05, 2025, 11:00 AM IST

India Pakistan Tensions: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान लड़ाई और परमाणु हमला करने की धमकी दे रहा है। इस बीच भारत की सेनाएं किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।

PREV
15
DRDO ने बनाया है पिनाका रॉकेट

भारत की सेनाओं के पास कई ऐसे खतरनाक हथियार हैं, जिनसे लड़ाई की स्थिति में पाकिस्तान को सावधान रहना चाहिए। इनमें से एक है पिनाका रॉकेट सिस्टम। यह पलक झपकते ही कहर ढा देता है। पिनाका भारत का स्वदेशी रॉकेट है। इसे DRDO ने विकसित किया है।

25
सिर्फ 44 सेकंड में लॉन्च हो जाते हैं 12 रॉकेट

पिनाका ताकतवर मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम है। इसके एक लॉन्चर में 12 रॉकेट लगते हैं। इन्हें सिर्फ 44 सेकंड में लॉन्च किया जा सकता है। एक बार में कई लॉन्चर से रॉकेट फायर किए जा सकते हैं। इससे एक बड़े क्षेत्र को चंद सेकंड में बर्बाद किया जा सकता है।

35
तीन तरह के हैं पिनाका रॉकेट

पिनाका रॉकेट के शुरुआती वर्जन का रेंज 37.5 km था। इसके दो और वर्जन विकसित किए गए हैं। पहले यह अनगाइडेड रॉकेट था। अब इसे गाइडेंस फीचर से लैस किया गया है। इससे रॉकेट ज्यादा सटीक हो गया है।

पिनाका Mk-I: यह पिनाका का बेसिक वर्जन है। इसका रेंज 38 km है। इसमें कई तरह के वारहेड लगाए जा सकते हैं।

पिनाका Mk-II: यह अपग्रेड मॉडल है। इसका रेंज बढ़ाकर 60 km किया गया है।

एक्सटेंडेड रेंज पिनाका: यह पिनाका का लेटेस्ट वर्जन है। इसके रेंज को बढ़ाकर 75km किया गया है।

45
तेजी से मोर्चे पर तैनात हो सकता है पिनाका सिस्टम

पिनाका सिस्टम को 8×8 वाहन पर लगाया गया है। इससे यह कठिन इलाके में भी तेजी से लड़ाई के मोर्चे पर तैनात हो जाता है। प्रत्येक बैटरी में 6 लॉन्चर वाहन, 6 लोडर-कम-रिप्लेनिशमेंट वाहन और दो कमांड पोस्ट वाहन होते हैं। प्रत्येक लॉन्चर वाहन में दो पॉड होते हैं, जिसमें कुल 12 रॉकेट होते हैं। इस तरह एक बैटरी से 72 रॉकेट को एक मिनट से भी कम समय में लॉन्च किया जा सकता है। इससे दुश्मन को बचने का मौका नहीं मिलता। प्रत्येक पिनाका रॉकेट अपने साथ करीब 100kg विस्फोटक ले जाता है। एक पिनाका बैटरी से 700 मीटर x 500 मीटर के क्षेत्र को पूरी तरह तबाह कर सकते हैं।

55
पिनाका रॉकेट में होते हैं कई तरह के वारहेड

पिनाका रॉकेट में वारहेड के रूप में प्री-फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव, एंटी-टैंक बॉम्बलेट, एंटी-टैंक माइनलेट वॉरहेड, एंटी-पर्सनल माइंस और आग लगाने वाले विस्फोटक रखे जा सकते हैं। प्री-फ्रैगमेंटेड वॉरहेड पारंपरिक वॉरहेड की तुलना में 25% से 30% अधिक विनाशकारी शक्ति प्रदान करता है।

Recommended Stories