देश में तेजी से पैर पसार रहा Coronavirus, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क, नए दिशा-निर्देश जारी

Published : May 25, 2025, 08:41 AM IST
Coronavirus

सार

Coronavirus In India: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। अब तक 250 से ज्यादा सक्रिय केस सामने आ चुके हैं। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को समीक्षा बैठक की।

Coronavirus In India: पूरे देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड के 250 से ज्यादा सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के बाद शनिवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।

यह भी पढ़ें: IMD के रेड अलर्ट के बाद दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

लोगों को दी गई ये सलाह

अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर ही ठीक हो रहे हैं। इस बीच, दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को कोविड से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा गया है।

देश में कोविड के मामले बढ़े

देश में कोविड-19 के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को ठाणे और बेंगलुरु में एक-एक मरीज की मौत हुई। महाराष्ट्र में 47, दिल्ली में 23 और केरल में अब तक 273 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोविड के दो नए वैरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 मिले हैं, जो फिलहाल गंभीर नहीं माने जा रहे। अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और इलाज घर पर ही हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय और WHO दोनों इन वैरिएंट्स पर नजर बनाए हुए हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह