इंडियन नेवी ने किया BrahMos Supersonic Missile का सफल परीक्षण, पश्चिमी तट पर सटीक निशाना

नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का यह समुद्र से समुद्र में मार करने वाला संस्करण था। परीक्षण के दौरान इसने अधिकतम दूरी पर जाकर लक्षित पोत पर सटीक वार किया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2022 11:07 AM IST

नई दिल्ली.  भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Supersonic Missile) का सफल परीक्षण किया है। पश्चिम तट पर तैनात नौसेना के लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम (INS Visakhapatnam) से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि ये मिसाइल का समुद्र से समुद्र में मार करने वाला वैरिएंट था। इसने अधिकतम रेंज और सटीकता के साथ लक्ष्य वाले जहाज पर हमला किया।

नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का यह समुद्र से समुद्र में मार करने वाला संस्करण था। परीक्षण के दौरान इसने अधिकतम दूरी पर जाकर लक्षित पोत पर सटीक वार किया।  इससे पहले रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का दिसंबर में सफल परीक्षण किया गया था। इससे पहले 26 दिसंबर 2021 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमाणु प्रतिरोध बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा था कि भारत ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों के निर्माण की आशा कर रहा है ताकि कोई भी दुश्मन देश उस पर बुरी नजर न डाल सके। 

Latest Videos

डीआरडीओ ने ट्वीट किया, 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र से समुद्र में प्रहार करने वाले आधुनिक संस्करण का आज आईएनएस विशाखापत्तनम से परीक्षण किया गया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर सटीक तरीके से निशाना साधा।'  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की 'मिशन संबंधी तैयारियों' की दृढ़ता स्पष्ट हुई है।

किसने बनाई है मिसाइल
बता दें कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है। इस मिसाइल की रेंज हाल ही में 298 किमी से बढ़ाकर 450 किमी की गई थी। कम दूरी की ये रैमजेट, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विश्व में अपनी श्रेणी में सबसे तेज गति वाली है। इसे पनडुब्बी, पानी के जहाज, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है। इस मिसाइल को भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को सौंपा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- Covid 19 Live Updates : दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस बंद, घर से काम करेंगे कर्मचारी, कई पाबंदियां लागू
NCP अध्यक्ष Sharad Pawar ने की PM Modi की प्रशासनिक क्षमता की तारीफ, गिनाए मनमोहन और मोदी के बीच अंतर

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!