सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान हाई कमीशन का अफसर तलब, भारत ने कहा- त्योहारों पर बेगुनाहों को बनाया निशाना

Published : Nov 15, 2020, 11:24 AM IST
सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान हाई कमीशन का अफसर तलब, भारत ने कहा- त्योहारों पर बेगुनाहों को बनाया निशाना

सार

भारत सरकार ने एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन पर नाराजगी जाहिर की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के अफसर को तलब कर विरोध जताया।

नई दिल्ली. भारत सरकार ने एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन पर नाराजगी जाहिर की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के अफसर को तलब कर विरोध जताया। भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत की निंदा की। भारत ने कहा, पाकिस्तान के जानबूझ कर बेगुनाहों पर गोलीबारी की। यह बेहद दुखद है। 

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, भारतीय त्योहार पर पाकिस्तानी सेना ने जानबूझ कर फायरिंग की। नागरिकों को निशाना बनाया। भारत ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के 'चार्ज द अफेयर्स' को तलब किया था। इस दौरान भारत ने आतंकियों की घुसपैठ का मामला भी उठाया। विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी घुसपैठ कर रहे हैं। 
 
आर्मी के 5 जवान हुए थे शहीद
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान की फायरिंग में बीएसएफ और आर्मी के 5 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 6 नागरिक भी मारे गए थे। वहीं, भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 कमांडो समेत 11 सैनिक मारे गएए थे। भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी बंकर भी तबाह कर दिए थे। इसके अलावा इस कार्रवाई में 16 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए थे। 

इस साल 4052 बार किया सीज फायर 
पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। इंडियन आर्मी के सूत्रों के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान ने 4052 बार सीज फायर का उल्लंघन किया। अकेले नवंबर में 128 बार सीजफायर उल्लंघन किया। पिछले साल पाकिस्तान की ओर से 3233 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?