Bengaluru Suicide: बहन के घर गए इंडियन एयरफोर्स के इंजीनियर ने 14th फ्लोर से कूदकर दे दी जान

Published : Sep 15, 2025, 04:40 PM IST
Sad Man

सार

बेंगलुरु में इंडियन एयरफोर्स के एक इंजीनियर ने 24वें मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बहन से मिलने उसके घर गया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी।

Indian Air Force Engineer Suicide: बेंगलुरु के प्रेस्टीज जिंदल सिटी स्थित एक ऊंची इमारत से इंडियन एयरफोर्स के एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लोकेश पवन कृष्ण के रूप में हुई है। लोकेश ने अपार्टमेंट की 24वीं मंजिल से कूदकर जान दी। वह हलासुरु मिलिट्री क्वार्टर में रहते थे।

दो साल से इंडियन एयरफोर्स में सेवा दे रहे थे लोकेश

लोकेश पिछले दो साल से इंडियन एयरफोर्स में सेवा दे रहे थे। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम को वह अपनी बहन लक्ष्मी से मिलने उसके घर गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकेश और उनकी बहन के बीच गरमागरम बहस हुई थी। इसके बाद लोकेश ने आत्महत्या की। उसके शव को नेलमनागला पब्लिक हॉस्पिटल ले जाया गया और पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

दहेज की मांग के चलते महिला ने की आत्महत्या

बता दें कि पिछले महीने भी बेंगलुरू में आत्महत्या की सनसनीखेज घटना घटी थी। दक्षिण बेंगलुरु के सुद्दागुंटेपल्या में 17 साल की एक लड़की अपने घर में फंदे से लटकी हुई पाई गई थी। मृतक लड़की का नाम शिल्पा था। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण उनकी बेटी ने जान दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिल्पा की शादी पूर्व सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल प्रवीण से हुई थी। उसका एक 18 महीने का बच्चा था। शिल्पा के परिवार ने दावा किया कि शुरुआत में प्रवीण के परिवार ने 15 लाख रुपए नकद और 150 ग्राम सोने के गहने मांगे थे , जो उन्होंने उसके ससुराल वालों को दे दिए। इसके बाद प्रवीण और उसके परिवार के लोगों की दहेज की मांग बढ़ती गई। उन्होंने शिल्पा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिसके चलते उसने यह बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- यात्रियों से भरी बस में लगी आग, कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जली, 60 से ज्यादा लोग थे सवार

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250.

मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Airport Terminal 2: दिल्ली एयरपोर्ट Terminal 2 का बदल गया लुक, इस दिन से आम यात्रियों के लिए होगा चालू

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

लोकसभा में SIR पर जोरदार बहस: राहुल गांधी का चैलेंज, अमित शाह बोले- हम डिबेट से पीछे नहीं हटते
Goa Nightclub Fire Case: लूथरा ब्रदर्स का दावा- हमें गलत तरीके से फंसाया जा रहा