मैं वायुसेना का योद्धा, मौत को पीछे छोड़ना फितरत; एयरफोर्स ने इस अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं

Published : Jan 01, 2020, 02:35 PM IST
मैं वायुसेना का योद्धा, मौत को पीछे छोड़ना फितरत; एयरफोर्स ने इस अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं

सार

पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच भारतीय वायुसेना ने सभी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं कुछ खास अंदाज में दी हैं। भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो भी जारी किया है। 

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच भारतीय वायुसेना ने सभी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं कुछ खास अंदाज में दी हैं। भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो भी जारी किया है। 

वीडियो में वायुसेना ने सभी जांबाज सैनिकों को सम्मान भी पेश किया है। इस वीडियो में राफेल और सुखोई 30 विमान भी उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। जवानों के सामने आने वाली असंख्य चुनौतियों जैसे कठिन मौसम की स्थिति का सामना करना, इन सबके बावजूद दुश्मन को हराना भी वीडियो में दिखाया गया है। 

दो मिनट के इस वीडियो में दृश्यों के साथ ऑडियो भी है। इसमें बताया जा रहा है कि कैसे एक जवान का राष्ट्र के लिए प्यार दुश्मनों को हराने के लिए जुनून और उत्साह में बदल जाता है।  

ऑडियो में कहा गया है, 'जब मैं राष्ट्र के लिए लड़ता हूं तो तूफान भी कमजोर हो जाता है। क्योंकि मैं भारतीय वायु सेना का योद्ध हूं। मैं आसमान से दुश्मन पर नजर रखता हूं, एक सैनिक की बाज की आंख है, एक शेर का दिल और ताकत है जैसे कि शक्तिशाली हिमालय। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा