
नई दिल्ली. देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार आर्मी मेडिकल सर्विस महिला टीम ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस मार्च को मेजर सृष्टि खुल्लर ने लीड किया। इनके अलावा डेंटल कोर से अंबा सामंत, इंडियन नेवी की लेफ्टिनेंट सर्जन कंचना और एयर फोर्स की लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया भी साथ रही। इनके पीछे मिलिट्री नर्सिंग सेवा की 144 अधिकारी भी कदमताल करती रही।
इस मार्च ने अनुशासन और समर्पण दिखा
यह भव्य प्रदर्शन सैन्य सेना के शिखर को प्रदर्शित करता है, जो आर्मी मेडिकल सर्विस की महिला ऑफिसर्स की ताकत, अनुशासन और समर्पण को उजागर करता है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण के साथ ड्यूटी के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत से लेकर विदेशों तक मेडिकल अफसरों के कारनामे
भारत ही नहीं भारत के बाहर भी इन मेडिकल अफसरों की सेवा के समर्पण के भाव को दिखाता है। इसका बेहतरीन उदाहरण बीते साल फरवरी में हुए ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्की के हाटे में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत अभियान था। इनका आदर्श वाक्य "सर्वे सन्तु निरामया" है जिसका अर्थ होता है सभी निरोगी रहे।
पहली बार तीनों सेना की महिलाओं ने मार्च किया
इतिहास में पहली बार तीनों सेनाओं की महिलाओं की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस परेड ने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। इस परेड में 16 राज्यों और 9 मंत्रालयों की झांकियों ने भी हिस्सा लिया।
यह मार्च गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर हुआ। इस कार्यक्रम के जरिए सेना ने अपनी विरासत और शक्ति का प्रदर्शन किया। इस परेड में भारत के आत्मनिर्भर सैन्य कौशल और नारी शक्ति परेड आकर्षण का केंद्र रही।
यह भी पढ़ें…
कर्तव्य पथ पर जब मार्च करतीं निकली महिला आर्मी, गर्व से भर गया हर हिंदुस्तानी, देखें VIDEO
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर निकली रामलला की झांकी, धनुष बाण लिए दिखे प्रभु श्रीराम, Watch Video
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.