
नई दिल्ली. भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो जम्मू-कश्मीर के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना के अधिकारियों ने बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मीडिया से बातचीत में दोनों व्यक्तियों के कबूलनामे के वीडियो चलाए। वीडियो में आतंकवादियों ने कबूला कि हमें पाकिस्तान आर्मी ने घुसपैठ में मदद की। हम हिंदुस्तान में हमला करने वाले थे।
घाटी में शांति भंग करने की कोशिश
- सेना ने कहा है कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। चिनार कॉर्प्स कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख मुनीर खान ने बुधवार को श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासे किए।
- सेना ने कहा कि खलील अहमद और मोजाम खोखर दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को 22 और 23 अगस्त की रात को बारामुला जिले के बोनियार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गिरफ्तार किया गया था।
- मीडिया को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा, "पाकिस्तान घाटी में शांति को बाधित करने के लिए कश्मीर घाटी में अधिकतम आतंकवादियों की घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। 21 अगस्त को हमने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।"
- सेना ने कहा कि दोनों लोग लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े ग्रुप की मदद के लिए घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। बड़ी संख्या में आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश में हैं।
आतंकियों के कबूलनामे का वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.