जम्मू-कश्मीर: जंगल में मिला जवान का शव, आतंकियों ने किया था अगवा, दूसरा भागा

Published : Oct 09, 2024, 11:58 AM ISTUpdated : Oct 09, 2024, 12:52 PM IST
Indian Army soldier kidnapped

सार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया, जिसमें से एक जवान भागने में सफल रहा, लेकिन उसे गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। दूसरे जवान का शव मिला है। 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सेना के दो जवानों को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार अहले सुबह मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। 

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

 

भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, "खुफिया जानकारी के आधार पर 8 अक्टूबर को कोकरनाग के कजवान जंगल में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किया था। ऑपरेशन रात भर जारी रहा। प्रादेशिक सेना का एक सैनिक लापता है।"

अगस्त में अनंतनाग में हुई थी सेना के दो जवानों की मौत
बता दें कि इस साल अगस्त में अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवानों की मौत हुई थी। तीन अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवानों और एक पुलिस अधिकारी की जान गई थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रॉक्सी समूह 'कश्मीर टाइगर्स' ने ली थी।

यह भी पढ़ें- J&K: इंजीनियर राशिद भी NC-कांग्रेस गठबंधन की जीत नहीं रोक पाए, 5 प्वाइंट्स

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा