अगले 4 दिन बिहार, झारखंड, बंगाल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान

Published : Jun 18, 2021, 11:57 AM ISTUpdated : Jun 18, 2021, 03:29 PM IST
अगले 4 दिन बिहार, झारखंड, बंगाल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान

सार

आज मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मेघालय समेत महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली.  दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे पूरे भारत को अपने आगोश में ले रहा है। हालांकि उत्तर भारत की ओर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगले दो दिनों का हाल
आज मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मेघालय समेत महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा के अनुसार, उत्तरी राज्यों-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में मानसून थोड़ा लेट हुआ है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। बिहार के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बन रही द्रोणिका की वजह से 2-3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसमें रायपुर सहित बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, नारायणपुर, बीजापुर , सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली और कवर्धा शामिल हैं।

कई राज्यों में बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाएं इस समय भोपाल, अंबाला, अमृतसर, दीव, सूरत, बरेली आदि से गुजर रही हैं। बादलों के टकराने से उत्तराखंड, यूपी, पूर्व मप्र, छग, बिहार और झारखंड में आज और कल आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।
 

pic.twitter.com/Up7LRRCOa3

 

pic.twitter.com/pkBI0n035t

 

pic.twitter.com/HfKx63aN5A

 

pic.twitter.com/XMKHcI9eY3

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: इंडिगो CEO को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं तो होगा कड़ा एक्शन
इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत: सरकार ने तय किए फ्लाइट टिकट रेट्स, जानें नई कीमतें