
Nikhil Gupta arrest: चेक रिपब्लिक में अरेस्ट हुए भारत के सीनियर अधिकारी निखिल गुप्ता को लेकर वहां की सरकार ने खुलासा किया है। चेक सरकार ने कहा कि अमेरिका के कहने पर भारतीय अधिकारी को अरेस्ट किया गया। निखिल गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने एक हिटमैन को नियुक्त किया था।
चेक गणराज्य की सरकार ने बताया कि भारतीय निखिल गुप्ता को संयुक्त राज्य अमेरिका के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया था। निखिल गुप्ता को जून में प्राग हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। चेक सरकार ने कहा कि अरेस्ट किए जाने के दो महीने बाद अमेरिका ने प्रत्यर्पण रिक्वेस्ट भेजा। चेक की लॉ मिनिस्ट्री ने कहा कि प्राग में म्युनिसिपल प्रॉसीक्यूसन ऑफिस ने प्रारंभिक जांच की और फिर प्रत्यर्पण को स्वीकार कर लिया।
अमेरिका ने लगाया यह आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग ने निखिल गुप्ता पर अमेरिकी धरती पर पन्नून की हत्या के लिए भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया है। खालिस्तानी आतंकवादियों के पास अमेरिका और कनाडा दोनों की नागरिकता है। 52 वर्षीय निखिल गुप्ता पर एक हिटमैन को नियुक्त करने का आरोप है। अमेरिका ने दावा किया कि हिटमैन, अमेरिका की फेडरल एजेंसी का सीक्रेट एजेंट था।
भारत सरकार ने एक सरकारी अधिकारी द्वारा अमेरिकी धरती पर हत्या की साजिश का निर्देश देने के अमेरिकी आरोप को चिंता का विषय बताया। घोषणा की कि इसके लिए एक हाईलेवल इन्वेस्टिगेशन कमेटी का गठन कर जांच कराया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जहां तक एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी अदालत में दायर मामले का संबंध है, उसे कथित तौर पर एक भारतीय अधिकारी से जोड़ा गया है, यह चिंता का विषय है। हमने कहा है और मैं दोहराना चाहता हूं कि यह सरकारी नीति के भी विपरीत है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.