Year Ender 2023: चंद्रयान-3 से G-20 तक, जनवरी से दिसंबर 2023 जानें क्यों याद रखा जाएगा साल

साल 2023 में कई बड़ी घटनाएं हुईं। भारत ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही चांद पर कदम रखा। वहीं, नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

 

Vivek Kumar | Published : Dec 15, 2023 1:18 PM IST / Updated: Dec 16 2023, 01:39 PM IST

नई दिल्ली। साल 2023 का समापन होने जा रहा है। इस साल देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुईं। भूकंप ने तुर्की और सीरिया में तबाही मचाई तो चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया। वहीं, इजरायल और हमास की लड़ाई ने पहले से संकटों का सामना कर रही दुनिया की मुसीबत बढ़ा दी है।

दिसंबर से लेकर जनवरी तक, 2023 में हुईं ये बड़ी घटनाएं…

क्यों याद रखा जाएगा दिसंबर 2023 ?

3 दिसंबर- पांच राज्यों (मथ्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। तेलंगाना में कांग्रेस जबकि मिजोरम में ZPM (जोराम पीपुल्स मूवमेंट) की सरकार बनी।
11 दिसंबर- जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर। कोर्ट ने कहा- आर्टिकल 370 अस्थाई व्यवस्था थी। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसकी कोई आतंरिक संप्रभुता नहीं है।
13 दिसंबर- संसद की सुरक्षा में सेंध लगी। सदन की कार्यवाही चल रही थी तभी दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते में छिपाकर लाए कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ा।

क्यों याद रखा जाएगा नवंबर 2023 ?

3 नवंबर- नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप, करीब 157 लोगों की मौत।
7 नवंबर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर 70.87 फीसदी मतदान। मिजोरम में विधानसभा के 40 सीटों के लिए 77.04% मतदान।
9 नवंबर- महादेव ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उसने सीएम (तत्कालीन) भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए।
12 नवंबर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में बनाए जा रहे सुरंग का अंदरुनी हिस्सा ढहा, 41 मजदूर फंसे। 17 दिन बाद निकाला जा सका।
17 नवंबर- मध्य प्रदेश विधानसभा के 230 और छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान। मध्य प्रदेश में 80% और छत्तीसगढ़ में 74% मतदान।
19 नवंबर- ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से मैच जीता।
25 नवंबर- राजस्थान विधानसभा के 200 में से 199 सीटों पर 75.45 फीसदी मतदान।
30 नवंबर- तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। 63.94 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

क्यों याद रखा जाएगा अक्टूबर 2023 ?

2 अक्टूबर- बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी की।
7 अक्टूबर- हमास ने इजरायल पर हमला किया। दोनों के बीच जंग जारी…।
8 अक्टूबर- 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन में एशियन गेम्स 2023 हुआ। भारत ने 107 पदक जीते, जिनमें 28 गोल्ड।
22-28 अक्टूबर- चीन के हांगझोऊ में एशियन पैरा गेम्स आयोजित हुआ। भारत ने 111 पदक जीते, इनमें से 29 गोल्ड।
28 अक्टूबर- 54 की उम्र में एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत।

क्यों याद रखा जाएगा सितंबर 2023 ?

2 सितंबर- इसरो ने पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च किया।
7 सितंबर- एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज।
9-10 सितंबर- नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन तक कई विश्वनेता शामिल।
17 सितंबर- भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच। भारत की जीत।
20-21 सितंबर- महिला आरक्षण बिल 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा से पास।

क्यों याद रखा जाएगा अगस्त 2023 ?

11 अगस्त- एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज।
10 अगस्त- मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी का जवाब।
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने लाल किला से देश को संबोधित किया।
23 अगस्त- चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की।
23 अगस्त- मिजोरम के सैरांग में रेलवे का पुल गिरा, जिससे 17 लोगों की मौत।
27 अगस्त- पश्चिम बंगाल के जगन्नाथपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 8 लोगों की मौत।

क्यों याद रखा जाएगा जुलाई 2023 ?

14 जुलाई- इसरो ने रॉकेट LVM3 M4 से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया।
18 जुलाई- विपक्षी की 28 पार्टियों ने मिलकर इंडिया नाम का गठबंधन बनाया। इसका मकसद लोकसभा चुनाव 2024 में मिलकर भाजपा का सामना करना है।
20 जुलाई- मणिपुर में हिंसा के दौरान 4 मई को दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया। इसका वीडियो वायरल होने पर देशभर में आक्रोश।
31 जुलाई- हरियाणा के नूंह में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की धार्मिक यात्रा पर हमला । हिंसा में 6 लोग मारे गए।

क्यों याद रखा जाएगा जून 2023 ?

2 जून- ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनें आपस में टकराईं, 295 यात्रियों की मौत।
16 जून-चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कच्छ जिले में लैंडफॉल किया।
18 जून- कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हत्याकांड को लेकर भारत पर आरोप लगाए, दोनों देशों के रिश्ते खराब।
21-24 जून- पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका की यात्रा।

क्यों याद रखा जाएगा मई 2023 ?

3 मई- आरक्षण के मामले को लेकर मणिपुर में आदिवासी एकता मार्च निकाली गई, हिंसा शुरू।
4 मई- मणिपुर में हिंसा के दौरान दो महिलाओं को भीड़ ने न्यूड कर घुमाया।
10 मई- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान।
13 मई- कर्नाटक चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती। कांग्रेस की जीत।
28 मई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया।

क्यों याद रखा जाएगा अप्रैल 2023 ?

1 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश में बाढ़, 330 लोगों की मौत-100 से अधिक लोग घायल।
15 अप्रैल- गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या।
23 अप्रैल- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार।

क्यों याद रखा जाएगा मार्च 2023 ?

2 मार्च- त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव का रिजल्ट। त्रिपुरा-नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत। मेघालय में एनपीपी की जीत।
8 मार्च- फिल्म निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक का निधन।
23 मार्च- मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा।
24 मार्च- फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार का निधन।
24 मार्च- मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म।

क्यों याद रखा जाएगा फरवरी 2023 ?

6 फरवरी- तुर्किए और सीरिया में भीषण भूकंप । 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
16 फरवरी- त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान।
24 फरवरी- यूपी में विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर का मर्डर।
26 फरवरी- शराब घोटाला केस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
27 फरवरी- मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: G20 से लेकर G-7 शिखर सम्मेलन तक, ग्लोबल फोरम पर दिखा भारत का असर

क्यों याद रखा जाएगा जनवरी 2023 ?

18 जनवरी- पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
24 जनवरी- अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट।
25 जनवरी- शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज।
26 जनवरी- देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
30 जनवरी- कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाले गए भारत जोड़ो यात्रा का समापन।

यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी से लेकर चंद्रयान-3 तक, 2023 में भारत में सबसे अधिक क्या सर्च किया गया? देखें पूरी लिस्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!