साल 2023 में ग्लोबल फोरम पर भारत का असर दिखा। भारत के असर से जी20 शिखर सम्मेलन में सभी देश एक घोषणा पत्र पर सहमत हुए। 

नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने को है। इस साल देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुईं। रूस-यूक्रेन जंग के असर से दुनिया संघर्ष कर रही है तभी इजरायल और हमास के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इस साल आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में इन टकरावों का असर दिखा। जी20 से लेकर जी7 तक ग्लोबल फोरम पर इस साल भारत का असर दिखा। जी20 सम्मेलन में भारत का ही असर था कि सभी देश एक घोषणा पत्र जारी करने पर सहमत हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस साल हुए 10 बड़े सम्मेलन

जी20 शिखर सम्मेलन- नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। रूस और अमेरिका दोनों जी20 के सदस्य हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पिछले जी20 सम्मेलन में सहमति नहीं बन पाने के चलते घोषणा पत्र जारी नहीं हुआ था। भारत ने सभी देशों को एक घोषणा पत्र पर सहमत किया। इससे दुनिया को मैसेज गया कि भारत वह देश है जिसकी अमेरिका और रूस दोनों सुनते हैं।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन- अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हुआ। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी इसमें शामिल हुए थे। उन्होंने ब्रिक्स के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। ब्रिक्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की मांग की।

आसियान शिखर सम्मेलन- सितंबर में इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। इसके साथ ही भारत-आसियान सहयोग मजबूत करने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव रखा।

G-7 शिखर सम्मेलन- इस साल जापान के हिरोशिमा में जी-7 का शिखर सम्मेलन हुआ। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है फिर भी आमंत्रित किया गया। पीएम मोदी सम्मेलन के लिए जापान गए। वहां उनकी मुलाकात विश्व नेताओं से हुई।

COP28- पिछले महीने दुबई में क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस COP28 आयोजित हुआ। इस दौरान विश्व नेताओं ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने के लिए प्रभावी उपाए करने पर चर्चा की। पीएम मोदी COP28 में शामिल हुए। उन्होंने ‘ग्रीन क्रेडिट’ पहल की शुरुआत की।

FIPIC III शिखर सम्मेलन- मई में पापुआ न्यू गिनी में तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने कहा कि भारत बहुपक्षवाद में विश्वास करता है स्वतंत्र, खुले और समावेशी भारत-प्रशांत का समर्थन करता है।

एससीओ शिखर सम्मेलन- एससीओ शिखर सम्मेलन इस साल जुलाई में वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में पाकिस्तान पर कटाक्ष किया। सम्मेलन में चीन, पाकिस्तान, रूस आदि सदस्य देश शामिल हुए।

सेमीकॉन इंडिया 2023- सेमीकॉनइंडिया 2023 का आयोजन जुलाई में गुजरात के गांधीनगर में किया गया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि जो कंपनी भारत में सेमीकंडक्टर बनाएगी उसे सरकार द्वारा 50% वित्तीय सहायता दी जाएगी।

ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन- ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का आयोजन मार्च में किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि श्री अन्न समृद्धि व समग्र विकास का माध्यम बन रहा है। भारत का मिलेट मिशन 2.5 करोड़ किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी से लेकर चंद्रयान-3 तक, 2023 में भारत में सबसे अधिक क्या सर्च किया गया? देखें पूरी लिस्ट

इस्लामी सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन- इजरायल हमास जंग को लेकर सऊदी अरब के रियाद में नवंबर में इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बातें तो खूब हुईं, लेकिन इजरायल के खिलाफ ठोस कदम उठाने पर सहमति नहीं बनी।