मुंबई इंडियन्स के परफार्मेंस ग्लोबल हेड महेला जयवर्धने ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भविष्य की रणनीति को देखते हुए लिया गया है।

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियन्स में बदलाव का क्रम जारी है। मुंबई इंडियन्स ने अपने सबसे सफल और लंबे समय तक कप्तान रहे रोहित शर्मा की कप्तानी को विराम दे दिया है। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियन्स के परफार्मेंस ग्लोबल हेड महेला जयवर्धने ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भविष्य की रणनीति को देखते हुए लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई इंडियन्स के मैनेजमेंट ने कहा- भविष्य में टीम मजबूत रहे इसलिए लिया फैसला

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के फैसले को मुंबई इंडियन्स मैनेजमेंट ने एक रणनीतिक कदम बताया है। ग्लोबल हेड महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम अपनी विरासत निर्माण और दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक, मुंबई इंडियंस को हमेशा असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है। इन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी हमेशा नजर रखा है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

रोहित शर्मा का आभार

मुंबई इंडियन्स के हटाए गए कप्तान के प्रति महेला जयवर्धने ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2013 से अभी तक का रोहित शर्मा का कार्यकाल असाधारण रहा है। रोहित की कप्तानी ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई बल्कि उन्हें आईपीएल के इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में स्थापित किया। कप्तान के रूप में पद छोड़ने के बावजूद शर्मा के मार्गदर्शन और अनुभव से मुंबई इंडियंस की निरंतर सफलता में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

गुजरात टाइटन्स से डील कर मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक को टीम में किया शामिल

दरअसल, बीते दिनों रिटेन किए गए आईपीएल खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हुई थी। उसी दौरान सीधे तौर पर मुंबई इंडियन्स ने गुजरात टाइटन्स से डील कर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया। डील के अमाउंट का खुलासा नहीं हुआ लेकिन बीसीसीआई के अप्रूवल का इंतजार हो रहा था। हालांकि, तब यह साफ नहीं हुआ था कि मुंबई इंडियन्स ने इस डील से अपनी भविष्य की रणनीति तय कर रखी है।

यह भी पढ़ें:

सचिन और शुभमन में है एक बड़ी समानता... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में दोनों ने किया एक जैसा परफॉर्मेंस