16 परमाणु मिसाइल ले जाएगी INS Arighat, जानें इसकी 10 बड़ी खूबियां

भारतीय नौसेना में शामिल हुई आईएनएस अरिघात भारत की दूसरी परमाणु पनडुब्बी है। यह 16 परमाणु मिसाइल ले जाने में सक्षम है और इसमें 83 मेगावाट का न्यूक्लियर रिएक्टर लगा है।

Vivek Kumar | Published : Aug 29, 2024 9:11 AM IST / Updated: Aug 31 2024, 12:37 PM IST

नई दिल्ली। इंडियन नेवी में नई परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात (INS Arighat) शामिल हुई है। इससे भारत के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली दो सबमरीन हो गई है। आईएनएस अरिहंत पहले से सेवा में है। अरिघात में एक बार में 16 परमाणु मिसाइल ले जाने की क्षमता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या अधिक भी हो सकती है।

आईएनएस अरिघात के बारें में जानें 10 खास बातें

Latest Videos

1- 112 मीटर लंबी अरिघात का डिस्प्लेसमेंट 6 हजार टन है।

2- अरिघात न्यूक्लियर पावर बैलिस्टिक सबमरीन है। इसे चलने के लिए परमाणु ऊर्जा से ताकत मिलती है। हमला करने के लिए इसमें बैलिस्टिक मिसाइल और टारपीडो रखे जाते हैं।

3- नई पनडुब्बी का नाम प्राचीन संस्कृत शब्द “अरिघात”  पर रखा गया है। इसका मतलब है ‘शत्रुओं का नाश करने वाला’।

4- INS Arighat में 83 मेगावाट का न्यूक्लियर रिएक्टर लगा है। इसके चलते इसे लगातार लंबे समय तक पानी के अंदर रखा जा सकता है।

5- अरिघात समुद्र की सतह पर रहे तो इसकी अधिकतम रफ्तार 28 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, पानी के अंदर यह 44 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ सकती है।

6- आईएनएस अरिघात में 4 SLBMs (Submarine Launched Ballistic Missiles) रखे जा सकते हैं। इस मिसाइल का रेंज 3,500km से अधिक है।

7- अरिघात में 12 K-15 SLBMs रखने की जगह है। K-15 मिसाइल का रेंज 750 किलोमीटर है। इसमें न्यूक्लियर वारहेड लगाया जा सकता है।

8- दूसरी पनडुब्बी या युद्धपोत जैसे टारगेट को खत्म करने के लिए INS Arighat के पास वरुणास्त्र जैसे टारपीडो हैं।

9- INS अरिघाट के पास गेम-चेंजर स्टेल्थ क्षमताएं हैं। इसमें उन्नत सोनार सिस्टम, क्वाइट प्रोपल्शन और अत्याधुनिक स्टेल्थ तकनीक है। यह बिना पहचान में आए लंबे समय तक समुद्र में छिपकर काम कर सकता है।

10- आईएनएस अरिघात भारत की अरिहंत पनडुब्बी योजना का हिस्सा है। इसके विकास और निर्माण पर 12 अरब डॉलर की लागत आई है।

यह भी पढ़ें- भारत की इस परमाणु पनडुब्बी से कांपेंगे दुश्मन, जानें कैसे ला सकती है तबाही

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?