कैप्टन से 'पंगा' लेकर दिल्ली पहुंचे सिद्धू से राहुल गांधी ने मोड़ा मुंह, तब प्रियंका के 'पीछे' खड़े नजर आए

Published : Jun 30, 2021, 11:34 AM ISTUpdated : Jun 30, 2021, 12:42 PM IST
कैप्टन से 'पंगा' लेकर दिल्ली पहुंचे सिद्धू से राहुल गांधी ने मोड़ा मुंह, तब प्रियंका के 'पीछे' खड़े नजर आए

सार

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह चरम पर है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पंगा लेकर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू से राहुल गांधी ने मिलने से इनकार कर दिया था। हालांकि बुधवार सुबह प्रियंका गांधी ने सिद्धू से मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका 10 जनपथ सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं।

नई दिल्ली. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है, इससे पहले कांग्रेस में जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध बगावत करने वाले विधायकों-मंत्रियों की अप्रत्यक्षतौर पर अगुवाई कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें समय नहीं दिया। हालांकि बुधवार सुबह प्रियंका गांधी जरूर सिद्धू से मिलीं। इसके बाद प्रियंका 10 जनपथ सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं।

सिद्धू ने किया ट्वीट कि प्रियंका गांधी से लंबी बैठक हुई
प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया। इसमें लिखा कि उनकी प्रियंका गांधी से लंबी बैठक हुई। लेकिन इसमें क्या मुद्दा रहा, इसका खुलासा नहीं किया। सिद्धू ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वे प्रियंका गांधी के पीछे मुस्कराते हुए खड़े हैं।

इससे पहले राहुल गांधी से मिली थीं प्रियंका
प्रियंका गांधी आज सुबह ही राहुल गांधी से मिली थीं। माना जा रहा है कि प्रियंका पंजाब कांग्रेस की कलह को सुलझाने को लेकर गंभीर हैं। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी से ही मिलने दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन न मंगलवार और न ही बुधवार को उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हो सकी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी कैप्टन के साथ हैं। नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा पद चाहते हैं, लेकिन अमरिंदर सिंह के अलावा पार्टी इसके पक्ष में नहीं दिखाई देती है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों में पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को विराम लग जाएगा।

भाजपा ने कसा तंज
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा-कांग्रेस ख़त्म होने के कगार पर है। इनके सभी जगह झगड़े चल रहे हैं। डूबते जहाज से चूहें छलांग मारकर जाते हैं, वैसे ही इनके नेता छलांग मारकर जा रहे हैं। यह किसी पार्टी के ख़त्म होने की पूर्व चेतावनी होती है।

यह भी पढ़ें-आज राहुल और प्रियंका से मिलेंगे सिद्धू, पंजाब विधानसभा से पहले कांग्रेस को पटरी पर लाने का संघर्ष

pic.twitter.com/Wd4FYXFrhr

 

PREV

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब आग: 23 मौतें, 50 घायल-क्या यह सिर्फ हादसा था या जानबूझकर अनदेखी?
इंडिगो ने फिर उड़ान भरी: 95% नेटवर्क दुरुस्त-क्या आज ऑपरेशन पूरी तरह नॉर्मल हो पाएगा?