
नई दिल्ली. नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए आज पूरी दुनिया International womens day (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) मना रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नताओं ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, अंतररार्ष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।
पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वे नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश के नाम को रोशन किया और बुलदियों को छुआ। भारत इस पर गर्व करता है। हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। किसी को आपको रोकने ना दें।
उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।
उन्होंने कहा, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.