संसद का बजट सत्र : TMC की मांग- चुनावों की वजह से संसद आना मुश्किल, स्थगित किया जाए सत्र

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने कहा International Womens Day दुनिया भर में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है और उनकी अदम्य भावना, दृढ़ संकल्प और प्रयासों को सम्मानित करता है जो उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 8, 2021 3:59 AM IST / Updated: Mar 08 2021, 10:39 AM IST

नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए संसद के इस सत्र को स्थगित करने या इसे आगे बढ़ाने की अपील की है। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, डेरेक ओ ब्रायन ने लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर कहा कि 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से बजट सत्र को रद्द कर दिया जाए या आगे बढ़ा दिया जाए।

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 26 फरवरी को चुनावों का ऐलान किया गया। ऐसे में चुनावी तैयारियों की वजह से टीएमसी कके सांसदों को संसद का सत्र अटेंड करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

उपराष्ट्रपति ने दी महिला दिवस पर बधाई
इससे पहले राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने कहा International Womens Day दुनिया भर में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है और उनकी अदम्य भावना, दृढ़ संकल्प और प्रयासों को सम्मानित करता है जो उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हैं। वहीं, इस दौरान भाजपा सांसद सोनल मानसिंह ने मांग की महिला दिवस की तरह ही पुरुष दिवस भी मनाना चाहिए।

दो शिफ्टों में चलेगी कार्रवाई
इस बार भी कोरोना के चलते तमाम सावधानियों के साथ बजट की शुरुआत की जा रही है। सदन की कार्रवाई दो शिफ्टों में ही चलेगी। राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, वहीं, लोकसभा शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रल को खत्म होगा। यह जानकारी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी थी। वहीं, 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हुआ सत्र 28 फरवरी तक चला था। केंद्रीय वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था। 

इतने घंटे हुई चर्चा
लोकसभा की इस सत्र के पहले चरण में प्रोडक्टिविटी 99.5% रही थी। वहीं, ओम बिरला ने बताया था कि सत्र के पहले चरण में लोकसभा 49 घंटे और 17 मिनट बैठी थी। जबकि तय समय 50 घंटे था। 

16 घंटे 39 मिनट हुई थी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 16 घंटे 39 मिनट चर्चा चली थी। वहीं, बजट पर सामान्य चर्चा के लिए 10 घंटे का समय दिया गया था। जबकि सदन में डिबेट 14 घंटे 40 मिनट चली थी। धन्यवाद प्रस्ताव पर 130 सदस्यों ने हिस्सा लया। 

117 सदस्यों ने केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में हिस्सा लिया। वहीं, शून्य काल पर चर्चा के दौरान 173 सदस्यों ने हिस्सा लिया। धन्यवाद प्रस्ताव पर 49 महिला सासंदों ने भी हिस्सा लिया। 

संसद में वैक्सीन सेंटर बनाया गया
सांसदों के लिए संसद परिसर में एक वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। लोकसभा बुलेटिन में बताया गया कि संसद के मेडिकल सेंटर में 9 मार्च से सांसदों के लिए वैक्सीन सेंटर बनाया गया है। 

Share this article
click me!