International women's day: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने इस तरह किया नारी शक्ति को सलाम

 नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए आज पूरी दुनिया International womens day (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) मना रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नताओं ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 8, 2021 4:56 AM IST / Updated: Mar 08 2021, 10:52 AM IST

नई दिल्ली. नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए आज पूरी दुनिया International womens day (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) मना रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नताओं ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। 

देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, अंतररार्ष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

Latest Videos

पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वे नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश के नाम को रोशन किया और बुलदियों को छुआ। भारत इस पर गर्व करता है। हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। किसी को आपको रोकने ना दें।


उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।

उन्होंने कहा, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल