
बेंगलुरु। बुधवार को संसद की सुरक्षा में सेंध (Parliament security breach) लगी। लोकसभा में कार्यवाही चल रही थी तभी दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूद गए। उन्होंने गैस कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ा। वहीं, दो लोगों ने संसद परिसर में पीला धुंआ छोड़ा और नारेबाजी की। चारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संसद के अंदर जिन दो लोगों ने घुसपैठ की उनकी पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वे कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं। सागर शर्मा मैसूरु लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा के गेस्ट के रूप में संसद पहुंचा था।
मनोरंजन कर्नाटक में रहने वाले किसान देवराजू गौड़ा का बेटा है। देवराजू गौड़ा को यह जानकर हैरानी हुई कि उनका बेटा संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने में शामिल है। उन्होंने बताया कि मनोरंजन ने बेंगलुरु में पढ़ाई की। उसकी पढ़ाई 2014 में पूरी हुई थी। उसने मैसूर विवेकानंद विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है। 35 साल का मनोरंजन अक्सर दिल्ली-बैंगलोर के बीच यात्रा करता रहता था। गौड़ा ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा दिल्ली और बैंगलोर में कहा रहता था।
दिल्ली और बेंगलुरु के बीच यात्रा करता रहता था मनोरंजन
गौड़ा ने कहा, "मेरे बेटे मनोरंजन ने बेंगलुरु में 2014 में अपनी पढ़ाई पूरी की। वह अक्सर दिल्ली और बेंगलुरु के बीच यात्रा करता था। मैं उसके हाल के ठिकाने से अनजान हूं। मैं किसान हूं। मनोरंजन मेहनती है। वह कभी-कभी गांव आता था और खेती में मदद करता था। उसने कभी अपने ठिकाने या आने जाने के बारे में मुझे नहीं बताया।"
यह भी पढ़ें- संसद की सिक्यूरिटी में चूक: विजिटर गैलरी से कूदे 2 लोग, बाहर लड़की ने लगाया तानाशाही बंद करो का नारा-Watch Video
गौड़ा ने आगे कहा, "संसद मंदिर की तरह है। अगर मेरा बेटा इस घटना में शामिल है तो यह अक्षम्य है। मैं इस तरह के काम की कड़ी निंदा करता हूं। मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया।"
यह भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में चूक: सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी को बताया हीरो, जवाब मिला- ये देख रहे तमाशा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.