क्या केजरीवाल वाकई हैं खालिस्तान समर्थक, पार्टी के नेता के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी और खालिस्तान की चर्चा पंजाब चुनावों से हो रही है। कवि कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल 2017 में पंजाब का चुनाव खालिस्तानी अलगाववादियों के समर्थन से जीतना चाहते थे। अब एक और नेता के सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात को हवा मिल रही है।   

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2022 7:53 AM IST

नई दिल्ली। पंजाब चुनावों (Punjab Election 2022) के बीच आम आदमी पार्टी (Aam admi Patry) संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर खालिस्तान (Khalistan) के समर्थन के आरोप लगे थे। कभी उनके सहयोगी रहे डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar VIshwash) ने आरोप लगाए थे कि केजरीवाल खालिस्तानियों की मदद से सरकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि तब केजरीवाल ने इसके जवाब में खुद को अस्पताल और स्कूल खोलने वाला 'स्वीट आतंकी' बताया था।  

हिमाचल के नेता का खालिस्तान के समर्थन में ट्वीट
अब पंजाब में सत्ता में आने के बाद एक बार फिर ऐसे ही आरोप सामने आए हैं। ट्विटर पर मेजर सुरेंद्र पूनिया ने एक पोस्ट कर केजरीवाल की पार्टी के हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया हेड हरप्रीत सिंह बेदी पर हमला किया है। पूनिया ने बेदी के कुछ पुराने ट्वीट निकालकर उनके स्क्रीन शॉट पोस्ट किए हैं। पूनिया ने लिखा है- जागो भारत। केजरीवाल खालिस्तान को सपोर्ट करते हैं। केजरीवाल ने हरप्रीत सिंह बेेदी को हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। बेदी खालिस्तान आंदोलन को कई सालों से समर्थन कर रहे हैं। इनका कहना है कि खालिस्तान की मांग उनका अधिकार है। 

 

बेदी ने उठाई थी खालिस्तान की आजादी की मांग 
ट्विटर पर मेजर सुरेंद्र पूनिया ने यह जानकारी देने के साथ ही बेदी के कई सोशल मीडिया पोस्ट डाले हैं। 23 मई 2012 के इस पोस्ट में बेदी ने लिखा है- न्यूजीलैंड खालसा पंथ के एक सच्चे संत सिपाही की ताकत है। खालिस्तान का संकल्प लें। खालिस्तान दिवस इस लड़ाई को फिर से स्वतंत्रता की लौ के रूप में फिर से जीवंत करने के लिए है। आज अमृतसर और दुनिया को खालिस्तान घोषित कर आजादी की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लें। 

लोगों ने सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा
मेजर पूनिया के ट्वीट पर तमाम लोग टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली, पंजाब, हिमाचल इन तीनों राज्यों की टीम मिलकर क्या कुकर्म कर सकती है वो हम भी सोच सकते हैं। यदि हमने कुछ नहीं किया तो नकारात्मकक शक्ति में वृद्धि में ये तीनों राज्य अहम भूमिका निभाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- सरकार के खिलाफ विपक्ष मुद्दा विहीन है। उन्हें मुद्दा चाहिए इसलिए वो आतंकवाद,सांप्रदायिकता,आदि को बढ़ावा देकर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं और दोष सरकार के ऊपर लगाने की राजनीति कर रहे हैं। संदीप वत्स नाम के एक यूजर ने लिखा- कुमार विश्वास ने यह खुलासा पंजाब चुनाव से पहले किया था, फिर भी वहां की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई। आपको पता है कि वो क्या चाहते हैं। वो सब कुछ फ्री चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 
कौन है पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर परवाना, जिसने चलवाईं तलवारें, सरेआम गर्दन काटने की दी धमकी

केजरीवाल जी, उसकी मां खून की उल्टियां कर रहीं थीं और वह भर्ती कराने के लिए अस्पताल में गिड़गिड़ा रहा था...

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule