धीरे-धीरे चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा Chandrayaan-3, भेजा पहला वीडियो, देखें

Published : Aug 07, 2023, 06:40 AM ISTUpdated : Aug 09, 2023, 11:44 AM IST
ISRO Moon photo

सार

ISRO (Indian Space Research Organisation) ने रविवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) द्वारा भेजा गया पहला वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

नई दिल्ली। हर गुजरते वक्त के साथ भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organisation) द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा है। यह अभी चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है और धीरे-धीरे सतह की ओर बढ़ रहा है।

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की पहली वीडियो भेजी है। रविवार को इसरो ने इसे सोशल मीडिया पर जारी किया। इसरो द्वारा जारी किया गया वीडियो 45 सेकंड का है। इसमें चांद के चमकीले सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे दिख रहे हैं।

 

 

वीडियो जारी करते हुए इसरो ने बताया कि पांच अगस्त को चंद्रयान- 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने शनिवार को बताया था कि लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास किया गया। इससे अंतरिक्ष यान स्थिर चंद्र कक्षा में स्थापित हो गया है।

14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 को इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसरो के LVM-3 रॉकेट ने इसे अंतरिक्ष में पहुंचाया था। चंद्रयान तीन ने धरती से चंद्रमा के बीच की तीन लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। अंतरिक्ष यान ने 1 अगस्त को पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली थी और चंद्रमा की ओर अपनी ट्रांस-चंद्र यात्रा शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 पहुंचा चांद के करीब: चंद्रमा की आर्बिट में हुई एंट्री, ISRO ने भारत के महत्वाकांक्षी मिशन का दिया अपडेट

23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। यह मिशन सफल रहा तो भारत चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, सोवियत रूस और चीन को यह कामयाबी मिली है। चंद्रयान के साथ एक रोबर भी भेजा गया है। यह अंतरिक्ष यान की लैडिंग के बाद बाहर आएगा और चंद्रमा की सतह की जांच व खोजबीन करेगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान