पुरी में धूमधाम से शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, दो साल बाद भक्त कर रहे भगवान के दर्शन

Published : Jul 01, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : Jul 01, 2022, 02:48 PM IST
पुरी में धूमधाम से शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, दो साल बाद भक्त कर रहे भगवान के दर्शन

सार

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हो गई है। लाखों लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल भक्तों को रथ यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली थी।   

पुरी। ओडिशा के पुरी में पांडी अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) धूमधाम से शुरू हो गई है। दो साल बाद भक्तों को भगवान के दर्शन का अवसर मिला है। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल भक्तों को रथयात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। इस बार लाखों की संख्या में लोग भगवान के दर्शन के लिए आए हैं। पुलिस ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने कहा कि यात्रा शुरू हो चुकी है। इसके लिए लाखों की संख्या में लोग जुटे हैं। भक्तों की अपने भगवान की पूजा करने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट के लिए कई उपाये किए गए हैं। पुलिस बल के लगभग 180 प्लाटून तैनात हैं। 

उपराष्ट्रपति ने दी रथ यात्रा की बधाई
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं रथ यात्रा के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ की वार्षिक यात्रा को दर्शाती ओडिशा की रथ यात्रा सभी वर्ग के लोगों के एक साथ आने की साक्षी है। 

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2022: ऐसा है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, जानिए किसने करवाया निर्माण और किसने तोड़ा इसे?

बता दें कि रथ यात्रा को भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के रथ उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह ओडिशा के पुरी शहर में सबसे प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह त्यौहार हर साल जून या जुलाई के महीने में शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन होता है। इस वर्ष यह पर्व 1 जुलाई को पड़ रहा है। तीन रथों को हर साल रथ यात्रा से पहले बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2022: जगन्नाथ मंदिर की रसोई को कहते हैं दुनिया का सबसे बड़ा ‘किचन’, चौंका देंगी ये बातें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज
गोवा नाइटक्लब आग: 23 मौतें, 50 घायल-क्या यह सिर्फ हादसा था या जानबूझकर अनदेखी?