
S. Jaishankar Statement. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह मामले को लेकर दुनिया के कुछ देशों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और भारतीय तिरंगे के अपमान की भी खबरें भी सामने आई हैं। अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्री ने क्लियर कर दिया कि जिन देशों में भारतीय तिरंगे के असम्मान की घटनाएं सामने आएंगी, वहां के लिए भारत भी रिएक्शन जरूर देगा। भारतीय विदेश मंत्री का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में ग्रेट ब्रिटेन में भारतीय तिरंगे के अपमान की तस्वीरें सामने आईं थी।
कहां हुआ है विरोध प्रदर्शन
हाल ही में खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के निशाने पर है और वह फरार है। कई राज्यों की पुलिस अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है। इसी बीच यह भी खबर है कि खालिस्तान समर्थकों ने इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने खालिस्तान का झंडा हाथ में लेकर इन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों तक मोर्चे निकाले हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय तिरंगे का अपमान भी किया गया है।
विदेश मंत्री ने दिया दो टूक जवाब
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह भारत देश के तिरंगे झंडे का अपमान कभी बर्दाश्त नही करने वाला है। जिन दूतावासों पर कथित खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान किया है, वहां पर हम उससे भी बड़ा तिरंगा झंडा लहरा देंगे। विदेश मंत्री ने सिर्फ खालिस्तान ही नहीं बल्कि इंग्लैंड को भी संकेत दिया कि भारत कभी भी तिरंगे का अपमान नहीं बर्दाश्त करेगा। जयशंकर ने कहा कि हमने लंदन, कनाडा और सैन फ्रांसिस्को में कुछ सीन देखे हैं, यहां पर अल्पसंख्यक कम हैं लेकिन पॉलिटिक्स ज्यादा हो रही है। हमारा पड़ोसी भी शामिल है और हम सारी बातें समझते हैं।
देशों को देनी होगी सुरक्षा
विदेश मंत्री ने कहा कि दूसरे देशों में जहां भारतीय दूतावास काम कर रहे हैं तो उन देशों की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा प्रदान करें। अगर सुरक्षा नहीं मिल पाती है तो भारत सही तरीके से प्रतिक्रिया देगा लेकिन हमारा फोकस यही है कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.