
हैदराबाद. संशोधित नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आईं जामिया दो छात्राएं लदीदा और आयशा रेन्ना एआएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रैली में शामिल हुईं। पुलिस से भारी झड़प के बाद केरल के कन्नूर की रहने वाली है लदीदा और मणप्पुरम की आयशा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ शनिवार को हैदराबाद में एक आयोजित एक रैली में नजर आईं।
पुलिस को ललकारने वाली जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पोस्टर गर्ल्स लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना ने संबोधित किया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो दिल्ली पुलिस को ललकारती नजर आई थीं।
भाई को बचाने पुलिस से भिड़ गईं
लदीदा केरल के तटीय शहर कन्नूर, वहीं आयशा मणप्पुरम जिले के छोटे से कस्बे कोनडोट्टी की निवासी हैं। जामिया प्रोटेस्ट के दौरान की दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें वह एक अपने भाई शाहीन को पुलिस की पिटाई से बचाने की कोशिश करती नजर आई थीं।
सियासत में आने की चर्चा शुरू
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दोनों ही अचानक चर्चा में आ गई थीं। इसके बाद इनके सियासत में आने की चर्चा भी शुरू हो गई थी। अब, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की ओर से हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजित रैली को लदीदा और आयशा ने संबोधित करने के बाद सुर्खियां बढ़ गई हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.