
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ। इस घटना में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को गुप्त जानकारी मिली थी कि इलाके में दहशतगर्द छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवाद निरोधी अभियान चलाया।
सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक आतंकवादी विदेशी और दूसरा स्थानीय था। आतंकवादी किस समूह से जुड़े थे, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इससे कुछ घंटे पहले श्रीनगर के खानयार इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ था।
इससे पहले 20 अक्टूबर को गंदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इसके चलते एक डॉक्टर और 6 छह प्रवासी मजदूरों की मौत हुई थी। 18 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी थी।
20 अक्टूबर को सुरंग निर्माण कार्य में लगे लोगों पर हमला हाल के दिनों का सबसे बड़ा आतंकी हमला था। यह घटना नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने के चंद दिनों बात हुआ था। इसपर उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। यह नवगठित सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हो सकता है। इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- कश्मीर में फिर आतंकी हमला: यूपी के दो मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.