बडगाम में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। यह 15 दिनों में चौथा हमला है।

Jammu Kashmir Terror attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आतंकवादियों ने फिर से प्रवासी लोगों को निशाना बनाया है। बडगाम में शुक्रवार को आतंकियों ने यूपी के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मार दी। गंभीर अवस्था में दोनों प्रवासी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पिछले 15 दिनों में कश्मीर घाटी में प्रवासी मजदूरों पर यह चौथा हमला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमले में घायल हुए दो लोगों की पहचान 20 वर्षीय उस्मान मलिक और 25 वर्षीय सोफियान के रूप में हुई है।

20 अक्टूबर को सात लोगों की हत्या

बीते 20 अक्टूबर को आतंकवादियों ने एक स्थानीय डॉक्टर सहित सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने गंदेरबल जिला में सुरंग निर्माण कंपनी के लिए काम करने वाले प्रवासियों को निशाना बनाया था। इस हमले में बिहार के दो मजदूरों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।