
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Assembly Elections) के दूसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। 6 जिलों के 26 सीटों पर 25 सितंबर को मतदान होगा। 239 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें उमर अब्दुल्ला और रविन्द्र रैना जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। नौशेरा, गंदेरबल और बुद्धल में चुनावी लड़ाई कांटे की हुई है।
मतदान को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। 25 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं। दूसरे चरण में राजौरी और पुंछ जिलों के सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। LOC के करीब होने के चलते यहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
कश्मीर संभाग में गंदेरबल, श्रीनगर और बडगाम जिलों में 15 सीटों पर मतदान होगा। इनमें हजरतबल, गंदेरबल, खानयार, ईदगाह और बडगाम प्रमुख हैं। जम्मू संभाग में गुलाबगढ़, राजौरी और मेंढर सहित 11 सीटों पर चुनाव होगा। ये रियासी, राजौरी और पुंछ जिले में हैं।
जम्मू कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार
3502 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की 26 सीटों के लिए 3502 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 157 विशेष मतदान केंद्र हैं। इनमें महिलाओं द्वारा मैनेज किए जाने वाले पिंक मतदान केंद्र, ग्रीन स्टेशन और विकलांग व्यक्तियों और युवाओं द्वारा मैनेज किए जाने वाले मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। राज्य में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले फेज में 61.38% मतदान हुआ था। 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
यह भी पढ़ें- शपथ लेकर भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर क्यों नहीं बैठी आतिशी? खुद बताई वजह
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.