नगरोटा एनकाउंटर: आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से कर रहे थे चैट, पूछा था- कहां पहुंचे, कोई मुश्किल तो नही?

Published : Nov 21, 2020, 08:04 AM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 10:47 AM IST
नगरोटा एनकाउंटर: आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से कर रहे थे चैट, पूछा था- कहां पहुंचे, कोई मुश्किल तो नही?

सार

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मारे गए जैश  के चारों आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से चैट कर रहे थे। वहीं से आतंकियों को निर्देश दिए जा रहे थे। जांच एजेंसियों ने जब मारे गए आतंकियों के मोबाइल चेक किए तो यह जानकारी सामने आई। 

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मारे गए जैश  के चारों आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से चैट कर रहे थे। वहीं से आतंकियों को निर्देश दिए जा रहे थे। जांच एजेंसियों ने जब मारे गए आतंकियों के मोबाइल चेक किए तो यह जानकारी सामने आई। 

पाकिस्तान में बना MPD-2505 हैंडसेट था
पड़ताल में पता चला कि मारे गए आतंकियों के पास पाकिस्तान में बना MPD-2505 मॉडल का मोबाइल था। इनमें पाकिस्तान के सिम लगे थे। बरामद मोबाइल हैंडसेट एंड्रॉयड फोन नहीं हैं। खास बात यह है कि इनमें की-एप भी नहीं है। इनमें सिर्फ टेक्स्ट मैसेज से चैट की जा रही थी। 

हैंडलर ने पूछा था, हां पहुंचे?
मारे गए आतंकियों में से एक से उसके हैंडलर ने मैसेज में पूछा था, कहां पहुंचे? क्या सूरतेहाल है? कोई मुश्किल तो नही?" आतंकी ने जवाब दिया, 2 बजे। 

तलाशी के दौरान हुई थी मुठभेड़ 
दरअसल, जम्मू कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने 5 बजे चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका था। ट्रक रोकने के बाद ट्रक चालक वहां से भाग गया। ट्रक की तलाशी ली गई और उसी दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। मुठभेड़ 3 घंटे चली। मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकी मारे गए और हमारे 2 पुलिसकर्मी घायल हुए।

सुरक्षाबलों ने ट्रक को उड़ा दिया
आतंकी जिस ट्रक से जा रहे थे, उसमें भारी मात्रा में गोला- बारूद ले जा रहे थे। आंतकी ट्रक में गोला-बारूद लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। सुरक्षाबलों ने नगरोटा स्थित टोल प्लाजा पर उन्हें रोका और सरेंडर करने के लिए कहा। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में ट्रक को ही उड़ा दिया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे ऐहतियातन बंद कर दिया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?
भारत के लिए क्यों ज़रूरी है 3-बच्चे का मॉडल? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताई चौंकाने वाली वजह