जम्मू-कश्मीर: रहस्यमयी मौतों से खौफ, डॉक्टरों की छुट्टी रद्द, 200 लोग आइसोलेट

Published : Jan 26, 2025, 03:06 PM ISTUpdated : Jan 26, 2025, 03:07 PM IST
Rajouri deaths

सार

राजौरी के बधाल गांव में 17 लोगों की रहस्यमयी मौत से दहशत। डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, जांच जारी। जहरीले पदार्थ की आशंका।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हो रही रहस्यमयी मौतों के चलते इलाके में खौफ है। स्थिति मेडिकल इमरजेंसी वाली है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जीएमसी राजौरी के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

राजौरी के कोटरंका के सुदूरवर्ती बधाल गांव में तीन परिवारों के 17 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 12 जनवरी को आठ लोग मर गए थे। शनिवार को पीड़ित परिवारों के लगभग 200 करीबी रिश्तेदारों को एक आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया। कहा जा रहा है कि इतनी मौतों के लिए कोई जहरीला पदार्थ जिम्मेदार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ ग्रामीणों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बदहाल गांव में बाहर के लोगों का जाना बंद कर दिया गया है। यहां किसी भी तरह के सार्वजनिक और निजी समारोह करने पर रोक लगा दी गई है।

डॉक्टरों की सर्दी की छुट्टी हुई रद्द

TOI की रिपोर्ट के अनुसार जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल डॉ अमरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि मेडिकल अलर्ट की स्थिति से निपटने के लिए सर्दी के मौसम में दी जाने वाली छुट्टी रद्द कर दी गई है। 10 अतिरिक्त मेडिकल छात्रों को तैनात किया गया है। केंद्रीय टीम और पुलिस ने मामले की अलग-अलग जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- एफिल टावर से ऊंचा है चिनाब ब्रिज, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल की खासियत

बधाल गांव में मोहम्मद फजल, मोहम्मद असलम और मोहम्मद रफीक के परिवारों के चार वयस्क और 13 बच्चे पिछले डेढ़ महीने में रहस्यमय बीमारी के कारण मरे हैं। इस बीच, मृतक के नमूनों में कुछ न्यूरोटॉक्सिन पाए गए हैं। 11 सदस्यीय एसआईटी मामले में आपराधिक पहलू की जांच कर रही है। इस संबंध में अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!