Republic Day 2025: पीएम मोदी ने पहनी रंगीन पगड़ी, भूरा कोट, देखें 4 खास वीडियो

Published : Jan 26, 2025, 02:41 PM IST
Narendra Modi

सार

रंग-बिरंगी पगड़ी और बंदगला कोट में गणतंत्र दिवस परेड में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का किया स्वागत।

Republic Day 2025: देशभर में रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंग-बिरंगी पगड़ी पहनी। वह गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की संस्कृति और विरासत से जुड़े परिधान में नजर आते हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका पहनावा चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

गणतंत्र दिवस 2025 के लिए नरेंद्र मोदी ने लाल और पीले रंग की आकर्षक बहुरंगी पगड़ी चुनी। इसके साथ उन्होंने भूरे रंग का फुल स्लीव्स बंदगला कोट पहना। इसके साथ ही वह बहुरंगी पॉकेट स्क्वायर और चूड़ीदार पैंट में नजर आए।

नरेंद्र मोदी ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने से पहले नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां दो मिनट का मौन रखा। पीएम ने देश की रक्षा करने वाले जवानों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान किया।

 

 

कर्तव्य पथ पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को पीएम ने लगाया गले

कर्तव्य पथ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के पहुंचने से पहले नरेंद्र मोदी आ गए थे। पीएम ने दोनों का स्वागत किया। नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रबोवो सुबियांटो को गले लगाया।

 

 

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड: आसमान में वायुसेना का जलवा, देखें 5 धमाकेदार वीडियो

नरेंद्र मोदी परेड खत्म होने के बाद आम लोगों के पास गए। उन्होंने दोनों हाथों को हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान पीएम को करीब से देखने और उनकी फोटो लेने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!