गणतंत्र दिवस परेड: आसमान में वायुसेना का जलवा, देखें 5 धमाकेदार वीडियो

Published : Jan 26, 2025, 01:14 PM IST
Republic Day 2025 Indian Air Force

सार

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना के 40 विमानों और हेलीकॉप्टरों ने शानदार फ्लाईपास्ट किया। राफेल, सुखोई, जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने आसमान में रोमांच भर दिया। देखें खास वीडियो।

Republic Day 2025 Parade: 76वे गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान निकाले गए परेड में वायुसेना के विमानों ने अपनी ताकत दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। हम आपके लिए इसके 5 खास वीडियो लेकर आए हैं।

 

 

परेड में 40 विमानों और हेलीकॉप्टरों ने फ्लाईपास्ट किया। इसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 ट्रांसपोर्ट प्लेन और सात हेलीकॉप्टर शामिल थे।

 

 

भारतीय वायु सेना के राफेल, सुखोई 30 एमकेआई, जगुआर और MiG 29 लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही C-130, C-295, C-17, AWACS, Dornier-228, और An-32 विमानों ने भी उड़ान भरी। अपाचे और Mi-17 हेलीकॉप्टर भी फ्लाईपास्ट में शामिल थे।

 

 

फ्लाईपास्ट की शुरुआत 'ध्वज फॉर्मेशन' से हुई। इसमें 4 Mi-17 1V हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज और सेना, नौसेना व वायु सेना के सेवा ध्वज लेकर आए। इन हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।

 

 

यह भी पढ़ें- Republic Day 2025: T-90 भीष्म से नाग तक, परेड में दिखे सेना के खास हथियार, Video

इसके बाद बाज, अजय, सतलुज, रक्षक, अर्जुन, नेत्र, भीम, अमृत, वज्रांग, त्रिशूल और विजय फॉर्मेशन में विमान ए। 'बाज फॉर्मेशन में 3 मिग-29 विमानों ने कर्त्तव्य पथ पर उड़ान भरी। वे नीचे भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दल के साथ तालमेल बिठा रहे थे।

 

 

परेड का भव्य समापन राफेल लड़ाकू विमान द्वारा किया गया। इसने वर्टिकल चार्ली किया जिसे देश दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!