Republic Day 2025: T-90 भीष्म से नाग तक, परेड में दिखे सेना के खास हथियार, Video

Published : Jan 26, 2025, 12:44 PM IST
76th Republic Day Parade T 90 Bhishma

सार

कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन हुआ। टी-90 भीष्म टैंक और नाग मिसाइल सिस्टम जैसे आधुनिक हथियारों ने सबका ध्यान खींचा।

Republic Day 2025: भारत ने रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्य आकर्षण नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड था। परेड में भारत सैन्य शक्ति की झलक दिखी। थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के खास हथियार प्रदर्शित किए गए।

परेड में सेना के टी-90 भीष्म (𝐓-𝟗𝟎 𝐁𝐡𝐢𝐬𝐡𝐦𝐚) टैंक ने अपना दम दिखाया। यह भारत का मुख्य युद्धक टैंक है। टी-90 भीष्म की कमान कैप्टन नवजोत सिंह अटवाल संभाल रहे थे।

 

 

टी-90 भीष्म रूसी टैंक है। इसे लाइसेंस के तहत भारत में बनाया जाता है। इसका वजन 46.5 टन है। टैंक चलाने के लिए 3 लोगों की जरूरत होती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 1 हजार हॉर्स पावर का इंजन लगा है।

 

 

यह भी पढ़ें- Republic Day 2025: प्रलय से ब्रह्मोस तक कर्तव्य पथ पर दिखे ये मिसाइल, Video

नाग मिसाइल सिस्टम

नाग भारत का स्वदेशी एंट टैंक गाइडेड मिसाइल है। इसका मुख्य काम टैंक और दूसरे बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करना है। नाग मिसाइल सिस्टम में नाग मिसाइल को टैंक जैसे वाहन पर रखा गया है। इसपर छह मिसाइल हर वक्त लॉन्च होने के लिए तैयार रहते हैं। परेड में सेना के अन्य वाहनों को भी दिखाया गया।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?