खुशखबरी! फरवरी में बच्चों को मिलने वाली है इतनी छुट्टियां, देखें लिस्ट

Published : Jan 26, 2025, 02:01 PM IST
SCHOOL CLOSED IN FEBRUARY

सार

School Holiday: फरवरी की शुरुआत होते ही त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। अब ऐसे में बच्चों को सबसे ज्यादा छुट्टियों का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं आपको इस महीने बच्चों को कितने दिन की छुट्टी मिलने वाली है।

School Holiday: सर्दी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं और बच्चे अपने स्कूल में अब वापस लौट रहे हैं। कुछ राज्यों में ठंड के कारण छुट्टियों बढ़ा दी गई हैं लेकिन अब अधिकांश स्कूल सामान्य रूप से चल रहे हैं। अब कुछ ही दिनों में हम फरवरी महीने में प्रवेश करेंगे। इस महीने की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के आगमन से हो रही है। इस दौरान सारे स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी रहने वाली है। इस महीने आपको सिर्फ एक या दो दिन नहीं बल्कि इतनी छुट्टियां मिलेंगी। आइए जानते हैं आपको इस महीने कितने दिन की छुट्टी मिलने वाली है। 

 2 फरवरी: बसंत पंचमी

 सरस्वती पूजा, जिसे बसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। देवी सरस्वती ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और बुद्धिमत्ता की देवी मानी जाती हैं। इस शुभ अवसर पर कई क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी होती है।

 19 फरवरी: शिवाजी जयंती

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है, जो महान मराठा शासक की जयंती है। इस साल देशभर में मराठा सम्राट की 395वीं जयंती मनाई जाएगी। महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में इस दिन को स्कूलों में छुट्टी होती है। 

24 फरवरी: गुरु रविदास जयंती

हर साल माघ महीने की पूर्णिमा को संत गुरु रविदास की जयंती मनाई जाती है। इस साल 24 फरवरी को उनकी जयंती मनाई जाएगी। उनका जन्म 1398 में उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में हुआ था। उस दिन रविवार था, और इसी कारण उनका नाम रविदास पड़ा। गुरु रविदास की जयंती पर उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में छुट्टी रहती है।  

यह भी पढ़ें: रीवा: प्रेमिका के सामने युवक ने लगाई फांसी, वीडियो कॉल पर हुआ खौफनाक LIVE सुसाइड

26 फरवरी: महाशिवरात्रि 

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। यह पर्व फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चौदहवीं रात को मनाया जाता है और भारत भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन के मौके पर सारे स्कूल, कॉलेज बंद रहते हैं। 

छात्र अपने राज्य सरकार द्वारा जारी सर्कुलर के माध्यम से या फिर अपने स्कूल में इन छुट्टियों की पुष्टि कर सकते हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!