Jammu-Kashmir : आतंकियों ने CRPF पार्टी पर हमला किया, 1 जवान शहीद; 3 जख्मी

Published : Mar 25, 2021, 04:32 PM ISTUpdated : Mar 25, 2021, 05:40 PM IST
Jammu-Kashmir : आतंकियों ने CRPF पार्टी पर हमला किया, 1 जवान शहीद; 3 जख्मी

सार

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में 1 जवान शहीद हो गया। जबकि तीन घायल हुए हैं। जम्मू कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमले में लश्कर ए तैयबा शामिल है। 

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में गुरुवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में 1 जवान शहीद हो गया। जबकि तीन घायल हुए हैं। जम्मू कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमले में लश्कर ए तैयबा शामिल है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में हुआ। यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। शहीद हुए जवान का नाम मंगा राम बताया जा रहा है। वे त्रिपुरा के रहने वाले थे।
 

 

2020 में कश्मीर में पत्थरबाजी, आतंकवाद में आई कमी
2020 में 2019 की तुलना में घुसपैठ, आतंकवाद और पथराव की घटना में कमी आई है। जबकि इस दौरान पिछले साल की तुलना में ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। 2020 में 221 आतंकी मारे गए हैं। जबकि 2019 में 157 आतंकी मारे गए थे। वहीं, 2019 में 594 आतंकी घटनाएं हुई थीं। 2020 में यह घटकर 244 रह गईं। 

पत्थरबाजी की घटनाओं में 83.73% कमी आई 
2020 में सिर्फ 327 पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। 2019 में 2,009 ऐसे घटनाएं सामने आई थीं। यानी 2019 की तुलना में इस साल पत्थरबाजी की घटनाओं में 83.73% की कमी आई है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़