करवा चौथ पर पति का मुंह देखने के लिए रुचि करती रही इंतजार लेकिन आई लाश...

करवा चौथ पर पति की सलामती की कामना करती पत्नी को मिली उनके शहीद होने की खबर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शशि अबरोल समेत सात लोगों की जान गई।

Dheerendra Gopal | Published : Oct 21, 2024 6:36 PM IST

Karwa Chauth and Jammu Kashmir Terror attack: रविवार को दिन था। सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर चांद के निकलने का इंतजार कर रहीं थी। महिलाएं अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखीं थीं। व्रत रखने वाली महिलाओं में रुचि अबरोल भी थीं। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखी रुचि अबरोल भी शाम को पति की सूरत देख पारण का इंतजार कर रही थी। लेकिन किसको पता था कि उनका इंतजार जीवन में कभी खत्म नहीं होने जा रहा।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के गोली का शिकार बने लोगों में रुचि के पति शशि अबरोल भी थे। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर सुरंग निर्माण करा रही कंपनी में वह आर्किटेक्चर डिजाइनर थे। वह सुरंग निर्माण प्रोजेक्ट का हिस्सा थे। रविवार को काम निपटाकर वह अन्य लोगों के साथ वापस कैंप लौट रहे थे। लेकिन आतंकियों ने शशि सहित सात लोगों की जान ले ली।

Latest Videos

उधर, शशि के घर इसकी सूचना जैसे ही पहुंची। हर ओर कोहराम मच गया। शशि की पत्नी को इस हादसा की भनक तक नहीं थी। वह तो पति के फोन का इंतजार कर रही थी। घरवालों को जब यह सूचना मिली तो किसी की हिम्मत तक नहीं हो पा रही थी, रुचि को यह बात बताने की।

जब शशि अबरोल के मारे जाने की सूचना आई तो घर पर करवा चौथ की पोशाक पहने उनकी पत्नी रुचि ने अपनी रस्में पूरी कर ली थीं और शशि से अपना व्रत खोलने के लिए वीडियो कॉल का इंतज़ार कर रही थीं। उस काली शाम से कुछ घंटे पहले ही शशि से उनकी पत्नी ने बात की थी। उसने शाम को समय से वीडियो कॉल का वादा भी किया था। लेकिन यह वादा पूरा नहीं होगा। हालांकि, शशि के वीडियो कॉल का इंतजार कर रही उनकी पत्नी रुचि ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था लेकिन फोन बंद आ रहा था।

बहन ने भाभी को संभालते हुए जानकारी दी

शशि की बहन दिव्या ने किसी तरह खुद को संभालते हुए अपनी भाभी रुचि को यह दु:खद जानकारी दी। फिर तो भावनाओं का ज्वार ऐसा उमड़ा कि पूरा मोहल्ला बदहवास दौड़ पड़ा। पूरे घर पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा था। शशि अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह एपीसीओ कंस्ट्रक्शन कंपनी में छह साल से कार्यरत थे। अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए कुछ समय पहले ही घर आए थे। इसके बाद लौट गए थे। एक छोटी बेटी भी है। वह इन सब हादसों से बेहद खौफजदा है। नन्हीं जान का रोकर बुरा हाल है। मां, दादा-दादी, बुआ का रोकर बदहवाश हैं।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सात लोगों की हत्या

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर सहित सात प्रवासियों की हत्या कर दी गई है। हमले में मारे गए प्रवासियों में सुरंग निर्माण करा रही कंपनी के आर्किटेक्ट शशि अबरोल भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:

Airlines को बम की 100 धमकियां, 300 Cr का नुकसान, पन्नू की एंट्री, Top 10 अपडेट्स

Share this article
click me!

Latest Videos

एक ही घर से निकले इतने जनाजे गिनते हुए थक गए लोग , PM ने भेजी संवेदना, CM ने खोल दी तिजोरी
पीएम मोदी ने बताए आरोग्य से जुड़ी भारत की रणनीति के 5 स्तंभ । PM Modi Varanasi Visit
छलनी से चांद का दीदार और जमकर मस्ती, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया करवाचौथ । Karwa Chauth 2024
'दिल्ली का हाल मुंबई के अंडरवर्ल्ड जैसा' दिल्ली CM आतिशी ने बढ़ती घटनाओं पर उठाए कई सवाल
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर क्यों भड़क गए पप्पू यादव #Shorts