
Shivaji Maharaj Statue in Kupwara. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के नजदीक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जा रही है। जब शिवाजी महाराज की प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना के जवानों का जोश देखने लायक रहा। 7 नवंबर को ही प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। मराठा छत्रप की यह पहली प्रतिमा जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में लगाई जा रही है। मराठा छत्रप की यह प्रतिमा मराठा लाइट इंफ्रैंक्ट्री के जवानों ने रिसीव किया है।
भारतीय सेना ने किया प्रतिमा का जोरदार स्वागत
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण होना है और जब यह प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना को जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। कश्मीर में मराठा साम्राज्य के छत्रप शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए सैनिकों में भी जबरदस्त जोश है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भारतीय सेना के जवान प्रतिमा का स्वागत कर रहे हैं।
2200 किलोमीटर की यात्रा के बाद पहुंची प्रतिमा
छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा करीब 2200 किलोमीटर की यात्रा के बाद जम्मू कश्मीर पहुंची है। वहां पर राष्ट्रीय राइफल्स और 41 मराठा लाइट इंफ्रैंटी रेजिमेंट का बेस है। इसी रेजीमेंट ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा रिसीव की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अपने ऐतिहासिक नायकों को हमें याद रखना चाहिए। भारतीय सैनिकों का जोश देखकर कहा जा सकता है कि उनके प्रति वे कितना आदर रखते हैं।
यह भी पढ़ें
Manipur Tension: मणिपुर में तनाव का ताजा दौर, स्टूडेंट्स को क्यों करना पड़ा धरना- प्रदर्शन
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.