जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने की टीवी एक्ट्रेस की हत्या, 10 साल का भतीजा भी हुआ घायल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों ने 35 साल की टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका 10 साल का भतीजा भी घायल हो गया। बच्चे के हाथ में गोली लगी है।
 

Asianet News Hindi | Published : May 25, 2022 5:02 PM IST / Updated: May 25 2022, 10:41 PM IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा के हिशरू इलाके में बुधवार देर शाम आतंकवादियों ने एक टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 35 साल की अमरीन भट के रूप में हुई है। घटना के वक्त उनका 10 साल का भतीजा भी उनके साथ था। बच्चे के हाथ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर है। 

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार घटना करीब आठ बजे घटी। आतंकवादियों ने घर में घुसकर हमला किया और अमरीन भट और उनके भतीजे को गोली मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest Videos

 

 

यह घटना श्रीनगर के अंचार इलाके में पुलिस कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी की उसके घर पर गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद हुई है। हमले में उनकी 7 साल की बेटी भी घायल हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि इस तरह निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर हमला करने का कोई औचित्य नहीं हो सकता है।

उमर अब्दुल्ला ने की निंदा
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि अमरीन भट पर जानलेवा आतंकवादी हमले से गहरा दुख हुआ। दुख की बात है कि हमले में अंबरीन की जान चली गई और उसका भतीजा घायल हो गया। निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर इस तरह हमला करने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। अल्लाह उसे जन्नत में जगह दे। उनका भतीजा 10 साल का छोटा लड़का है। कल हमले में घायल एक पुलिस कांस्टेबल की बेटी थी और आज यह 10 साल का बच्चा। कोई कैसे इन हमलों को जायज ठहरा सकता है?
 

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma