Jammu Kashmir Rains: वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, 6 की मौत, 14 घायल, बचाव कार्य शुरू

Published : Aug 26, 2025, 04:49 PM ISTUpdated : Aug 26, 2025, 07:33 PM IST
Landslides on Vaishno Devi Yatra route

सार

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी ट्रैक पर अर्धकुवारी के पास भूस्खलन हुआ है, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई है। 14 लोग घायल हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में भारी बारिश हो रही है।

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों के मारे जाने और 14 के घायल होने की जानकारी मिली है। इस रास्ते से हजारों लोग रोज वैष्णो देवी मंदिर जाते हैं। घायलों को कटरा के अस्पताल में पहुंचाया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैक पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

बचाव और राहत अभियान में जुटे सेना के जवान

भूस्खलन दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सेना ने कहा कि उसके जवान बचाव और राहत कार्यों के लिए तुरंत जुट गए। लोगों की जान बचाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। तीन राहत टुकड़ियां कटरा और उसके आसपास बचाव और राहत कार्यों में जुट गई हैं। एक टुकड़ी अर्धकुंवारी, कटरा में लोगों की जान बचाने में मदद कर रही है। एक राहत टुकड़ी कटरा से ठाकरा कोट जाने वाली सड़क पर भूस्खलन वाले स्थान पर पहुंच गई है। एक टुकड़ी जौरियां के दक्षिण में सहायता कर रही है।

 

 

जम्मू के गादीगढ़ इलाके आई बाढ़

जम्मू में लगातार भारी बारिश ने कहर बरपाया है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू के गादीगढ़ इलाके में बाढ़ आ गई है। हजारों लोग अपने घरों में फंस गए हैं। इन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

इंडियन आर्मी के जवान गादीगढ़ में अपने घरों में फंसे लोगों को बचा रहे हैं। इसके लिए कम पानी में चलने वाली नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Yatra भूस्खलन की 5 ताजा तस्वीरें

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

नई पीढ़ी का नया विमान, नई पहचान: 10 तस्वीरों में देखें Air India के VT-RNT में लग्जीरियस सुविधाएं
PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'