Big News: महिला के अपहरण केस में एचडी रेवन्ना को कोर्ट ने दी जमानत, पूर्व मंत्री पर लगा है यौन उत्पीड़न का आरोप

रेवन्ना पर घरेलू काम करने वाली महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। रेवन्ना का नाम हासन सेक्स वीडियो केस में भी आया था।

Dheerendra Gopal | Published : May 13, 2024 1:20 PM IST / Updated: May 13 2024, 07:23 PM IST

HD Revanna got bail: जेडीएस विधायक व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को जमानत मिल गई है। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना, एक महिला के अपहरण के मामले में ज्यूडिशियल कस्टडी में थे। रेवन्ना पर घरेलू काम करने वाली महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। रेवन्ना का नाम हासन सेक्स वीडियो केस में भी आया था। चर्चित सेक्स स्कैंडल में सांसद बेटा प्रज्वल रेवन्ना मुख्य आरोपी है। फिलहाल, वह फरार है और उसके जर्मनी में होने का दावा किया जा रहा है।

क्यों एचडी रेवन्ना लिए गए थे गिरफ्तार?

Latest Videos

एचडी रेवन्ना बीते 4 मई को अरेस्ट किए गए थे। दो मई को मैसूर की एक महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया गया। यह महिला, एचडी रेवन्ना के घर पर करीब पांच साल तक काम करती रही। करीब तीन साल पहले महिला ने काम छोड़ा था। बताया जा रहा है कि महिला भी यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं में एक है। महिला के बेटे ने एचडी रेवन्ना और उनके सहयोगी सतीश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। महिला के बेटे ने बताया कि 26 अप्रैल को एचडी रेवन्ना के करीबी सतीश ने उन्हें उठाया था। लेकिन उसी दिन घर पहुंचा दिया गया। लेकिन 29 अप्रैल को फिर उनको रेवन्ना के आदमी उठा ले गए और वह तबसे लापता है।

एक फार्महाउस से किया गया रेस्क्यू

महिला को मैसूर जिले के कलेनहल्ली गांव में एचडी रेवन्ना के निजी सहायक राजशेखर के फार्महाउस से रेस्क्यू किया गया था। महिला 29 अप्रैल से लापता थी। एक गुप्त सूचना के बाद एसआईटी अधिकारियों ने उसे राजशेखर के फार्महाउस से बरामद किया। वह वहां बंधक थी। महिला को बेंगलुरू लाया जाएगा, जहां उसका बयान हुआ।

शिकायत के बाद सतीश को किया था अरेस्ट

महिला के बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश बबन्ना को अरेस्ट कर लिया था। उससे पूछताछ के बाद एचडी रेवन्ना को भी पूछताछ के लिए पुलिस बुलाती रही लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद शनिवार को एचडी रेवन्ना को हिरासत में लिया गया। उधर, अरेस्ट से बचने के लिए पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।

उधर, सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही एसआईटी ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया है। दरअसल, हासन में वायरल हुए करीब तीन हजार से अधिक सेक्स वीडियोस के सामने आने के बाद 27 अप्रैल को सांसद प्रज्वल रेवन्ना विदेश भाग गया था।

यह भी पढ़ें:

Mumbai rains: बारिश और तेज हवाओं से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेट्रो-एयरपोर्ट-रेल यातायात सब हुआ ठप, बिलबोर्ड गिरने से 35 घायल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'