10 रु. लेकर पाकिस्तान से भारत आने वाले जेठमलानी का आखिरी सपना, जिसे वो पूरा करना चाहते थे

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। 95 साल के जेठमलानी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रामजेठमलानी वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बिहार से राज्यसभा सांसद थे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2019 5:23 AM IST / Updated: Sep 08 2019, 11:58 AM IST

नई दिल्ली. वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। 95 साल के जेठमलानी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रामजेठमलानी वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बिहार से राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने अटल सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री के अलावा शहरी विकास मंत्रालय भी संभाला। 

'भारत एक संपन्न देश बने'
राम जेठमलानी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि आपने जिंदगी में सबकुछ अचीव किया। नेम, फेम, पावर लेकिन कोई सपना रह गया जो बाकी रह गया और उसे पूरा करना चाहते हैं। तब राम जेठमलानी ने कहा,  ''मैं 10 रुपए का नोट लेकर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आया था। शुरू में शरणार्थी कैंप में रहा। आज मैं जो कुछ हूं हिंदुस्तान की जनता के आर्शीवाद से बना हूं। उसका मुझपर बहुत कर्ज है। मरने से पहले मैं इस देश के लोगों का खुद पर से कर्ज पूरा करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि भारत एक संपन्न देश बने। विश्व में एक रिस्पेक्टेट कंट्री के रूप में भारत का नाम लिया जाए। सपना सिर्फ यही है।''

Latest Videos

बता दें कि राम जेठमलानी का जन्म भारत के शिकारपुर में जो हुआ था, जो आजकल पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में है। उनके पिता का नाम भूलचन्द गुरुमुखदास जेठमलानी था। राम के नाम में पिता का नाम भी आता है। उनका पूरा नाम रामभूलचन्द जेठमलानी था। आगे चलकर लोग उन्हें राम जेठमलानी के नाम से जानने लगे।

13 साल की उम्र में मैट्रिक पास किया
स्कूल के दिनों में उन्होंने दो-दो क्लास एक साल में पास कर लिया। इसी कारण उन्होंने 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर लिया। 17 साल की उम्र में ही एलएलबी की डिग्री हासिल कर ली थी। उस समय वकालत की प्रैक्टिस करने के लिये 21 साल की उम्र जरूरी थी मगर जेठमलानी के लिये एक विशेष प्रस्ताव पास करके 18 साल की उम्र में प्रैक्टिस करने की मंजूरी दी गयी थी। बाद में उन्होंने एससी साहनी लॉ कॉलेज कराची से एलएलएम किया।

18 साल की उम्र में हुई शादी
18 साल की उम्र में जेठमलानी की दुर्गा नाम की लड़की से शादी कर दी गई। उन्होंने 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से कुछ ही समय पहले रत्ना साहनी नाम की एक महिला वकील से दूसरी शादी कर ली। जेठमलानी के परिवार में उनकी दोनों पत्नियों से चार बच्चे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
Iran-Israel War: ईरान का टॉप मिलिट्री कमांडर लापता! क्या इजरायल ने इस्माइल कानी को भी कर दिया ढेर?
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket