झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 13 सीटों पर 62.87% हुआ मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 6 जिलों की 13 सीटों पर शुरू हो गया है जो देर शाम 3 बजे तक जारी रहेगा। पहले चरण में 13 विधानसभाओं में कुल 189 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं। दोपहर 1 बजे तक लगभग 49 फीसदी वोटिंग हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2019 2:53 AM IST / Updated: Nov 30 2019, 04:12 PM IST

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 6 जिलों की 13 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर 62.87% वोट पड़े। गुमला जिले में नक्सली हमला भी हुआ। नक्सलियों ने बिशुनपुर में एक ब्रिज को उड़ा दिया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डिप्टी कमिश्नर शशि रंजन ने बताया कि हमले की वजह से मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। 

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर 

जिसमें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और पूर्व मंत्री व दिग्गज कांग्रेसी नेता ददई दुबे जैसे दिग्‍गज नेता शामिल हैं। पहले चरण में 13 विधानसभाओं में कुल 189 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने

कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बीजेपी प्रत्याशी सुखदेव भगत लोहरदगा सीट पर आमने-सामने हैं। जबकि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी डालटनगंज सीट, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम लातेहार सीट और पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही भवनाथपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, विश्रामपुर सीट पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और ददई दुबे में जोरदार टक्कर है। 

BJP के 12 उम्‍मीदवार मैदान

झारखंड चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद से जारी चुनावी शोरगुल के बीच पहले चरण में भाजपा ने 13 में से 12 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं, जबकि हुसैनाबाद सीट पर निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन दिया है। वहीं, महागठबंधन में जेएमएम चार, कांग्रेस छह और राष्ट्रीय जनता दल तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण की 13 सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि कुल 989 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है।

भवनाथपुर में सबसे ज्यादा 28 कैंडिडेट

विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर सीट पर सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी है। जबकि सबसे कम 9 उम्मीदवार चतरा विधानसभा में हैं। इसके अलावा गुमला सीट से 12, बिशुनपुर सीट से 12, लोहरदगा सीट से 11, मनिका सीट के लिए 10, लातेहार सीट के लिए 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह इस चरण में 1
13 विधानसभाओं में 189 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Share this article
click me!