Goa Assembly Elections: पणजी में बोले नड्डा-आजकल कई पार्टियां लोगों को लुभाने गोवा में दस्तक दे रही हैं

Published : Nov 25, 2021, 08:43 AM ISTUpdated : Nov 25, 2021, 01:09 PM IST
Goa Assembly Elections: पणजी में बोले नड्डा-आजकल कई पार्टियां लोगों को लुभाने गोवा में दस्तक दे रही हैं

सार

गोवा में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव(Goa Assembly Elections) में तृणमूल कांग्रेस(TMC) का बढ़ती ताकत के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) 2 दिन से (24 और 25 नवंबर) गोवा में हैं। आज यहां उनकी 2 जनसभाएं थीं।

नई दिल्ली. अगले साल 5 राज्यों-गोवा सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव( Assembly Elections) होने जा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। इस बीच गोवा में तृणमूल कांग्रेस(TMC) की बढ़ती ताकत को देखते हुए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मैदान में कूद चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) 2 दिन से गोवा में हैं। वे 25 नवंबर को यहां 2 जनसभाओं को संबोधित करने मौजूद थे। उनकी ये सभाएं उत्तरी सत्तारी और बिचोलिम में रहीं। भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव में नंबर के मामले में कांग्रेस से यहां पिछड़ गई थी। अब उसकी कोशिश पूर्ण बहुमत हासिल करना है। जेपी नड्डा ने 25 नवंबर को पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नड्ड ने कहा-भगवान के आशीर्वाद से आगे बढ़ते हैं
पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नड्डा ने कहा-आज भगवान के आर्शीवाद लिए। भाजपा की ये विशेषता है कि हम हमेशा भगवान के आर्शीवाद लेकर समाज के कल्याण के कार्यों में जुड़ते हैं और उनके आर्शीवाद से ही हम आगे बढ़ते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि गोवा के विकास के लिए कामना करते हुए मां सातेरी का आर्शीवाद हम सबके साथ रहेगा। हमे ताकत मिलेगी कि हम गोवा की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए देश के योगदान में गोवा का योगदान आगे बढ़े इस काम में हम सब लोग जुटेंगे। 

आजकल कई पार्टियां गोवा में दस्तक दे रही हैं
नड्डा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- आजकल कई पार्टियां गोवा में दस्तक दे रहीं हैं, और लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहीं हैं। कोई उनसे पूछे कि उन्होंने पश्चिम बंगाल का क्या हाल बनाया है? वहीं दिल्ली वालों को जो व्यवस्थाएं खुद करनी थीं, वो सब केंद्र सरकार पर छोड़कर, सिवाय विज्ञापन के कुछ नहीं कर रहे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब मार्च 2022 तक आगे बढ़ाया गया है। ताकि देश में कोई भी भूखा न सोए। इस योजना के तहत गोवा में भी गरीबों के लिए अनाज की व्यवस्था हो रही है।

कांग्रेस ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया
70 साल तक कांग्रेस ने जो सरकारें चलाईं, उसमें लोगों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मजबूत करने का काम देश में और गोवा में हुआ है। गोवा की संस्कृति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी इसी रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रही है।

पहले दिन डॉक्टरों को किया था संबोधित
24 नवंबर को पणजी में नड्डा ने डॉक्टरो को संबोधित किया था7 यह कार्यक्रम गोवा भाजपा मेडिकल सेल ने आयोजित किया था। इस मौके पर  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे, गोवा बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ शेखर सालकर मौजूद थे।

गोवा में TMC बढ़ा रहा ताकत
गोवा विधानसभा का टर्म 15 मार्च 2022 तक है। इस राज्य पर आम आदमी पार्टी के साथ TMC की भी नजर है। यहां बेरोजगारी, मछुआरों की समस्याएं और कानून व्यवस्था बड़े मुद्दे हैं। दोनों ही पार्टियां इन मुद्दों को भुनाना चाहती हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतकर TMC के हौसले बुलंद हैं। अब वो अन्य राज्यों में भी अपने पैर पसारने की कोशिश कर रही है। गोवा में कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो TMC में शामिल हो चुके हैं। ममता ने उन्हें बंगाल से राज्यसभा भेजा है। लुइजिन्हो फलेरियो ईसाई समुदाय से हैं। गोवा में हिन्दुओं के बाद ईसाई सबसे बड़ी आबादी है। मेघालय में  कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए ममता बनर्जी ने पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत पार्टी के 12 विधायकों को अपने पाले में कर लिया है। वहीं, ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर, जेडीयू के पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा भी TMC में शामिल हो गए। भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी TMC के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें
Meghalaya: तृणमूल ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व CM समेत 12 विधायक TMC में शामिल
स्मृति पर अल्का लांबा का तंज : 8 साल में अपने कामों से पहचान नहीं बना पाईं ई-रानी जी, जो थी वो भी गंवा दी
महबूबा की केंद्र को चेतावनी : जम्मू-कश्मीर के लोग गोडसे के भारत में नहीं रह सकते, अनुच्छेद 370 बहाल करें

pic.twitter.com/3DSmB5Qfim

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?