सुपरस्टार कमल हासन भी राहुल गांधी के साथ करेंगे पदयात्रा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ दिल्ली में करेंगे मार्च

Published : Dec 18, 2022, 07:58 PM ISTUpdated : Dec 18, 2022, 08:11 PM IST
सुपरस्टार कमल हासन भी राहुल गांधी के साथ करेंगे पदयात्रा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ दिल्ली में करेंगे मार्च

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बालीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ी और विभिन्न दलों के राजनेता भी शामिल हो चुके हैं।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अभिनेता कमल हासन भी पदयात्रा करेंगे। अभिनेता से नेता बनें कमल हासन ने मक्कल नीदी मैयम पार्टी बनाई है। सुपरस्टार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। राहुल के आमंत्रण पर कमल हासन ने दिल्ली में यात्रा से जुड़ने की सहमति जताई है।

24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी। दिल्ली में पहुंचने के बाद यात्रा 8 दिनों का ब्रेक लेगी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा यूपी और हरियाणा पहुंचेगी। यात्रा के अंतिम चरण में पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में यात्रा पहुंचेगी। यात्रा ने शुक्रवार 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे किए। इन 100 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में घूम चुकी है।

100 दिन पूरे होने पर ग्रैंड सेलिब्रेशन जयपुर में...

भारत जोड़ो यात्रा अपने 100वें दिन जयपुर में पहुंचा तो ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ था। कांग्रेस ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया था। यात्रा के सौ दिन पूरे होने पर जयपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें सुनिधि चौहान और अन्य कई कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी थी। 

पूर्व आरबीआई गवर्नर मिले राहुल से

इसके पहले भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राजस्थान के सवाई माधोपुर गांव में पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने देश की अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों पर बातचीत की थी। पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और राहुल गांधी के बातचीत का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर साझा भी किया गया है।

तमाम एक्ट्रेस, खिलाड़ी इस यात्रा में हो चुके हैं शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बालीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ी और विभिन्न दलों के राजनेता भी शामिल हो चुके हैं। पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह, आदित्य ठाकरे, सुप्रिया सुले सहित बड़ी संख्या में तमाम दिग्गज हस्तियां समय-समय पर यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:

डोकलाम में जब भारतीय सेना चीन से लड़ रही थी तो राहुल गांधी चीनियों के साथ पी रहे थे सूप: अनुराग ठाकुर

गवर्नर को हटाने के लिए MVA का हल्ला बोल मार्च, मराठी महापुरुषों का अपमान करने वाले को तत्काल हटाएं नहीं तो...

बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से बीजेपी में उबाल, दूतावास के सामने हाय-हाय पाकिस्तान के नारे

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं नेहरू की गलतियों की प्रायश्चित यात्रा निकाले हैं: जेपी नड्डा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़