
नई दिल्ली. बिहार में सीपीआई (Communist Party of India) का चेहरा बनकर उभरे जेएनयू (Jawaharlal Nehru University) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और CPI लीडर कन्हैया कुमार(Kanhaiya Kumar) और गुजरात के युवा नेता जिग्नेश मेवाणी(Jignesh Mevani) मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण के बाद प्रेसकांफ्रेंस किया गया।
मनीष तिवारी ने किया tweet
मनीष तिवारी ने एक tweet किया है। इसमें लिखा कि कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में आने की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में 1973 में छपी कम्युनिस्ट इन कांग्रेस पढ़ी जानी चाहिए। चीजें जितनी बदलती हैं, उतनी ही समान लगती हैं।
भाजपा ने कहा-टुकड़े-टुकड़े गैंग की एंट्री
कन्हैया कुमार की कांग्रेस में एंट्री पर भाजपा ने तंज किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग ने भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा दिया था। इन्हें कांग्रेस पार्टी शामिल कर रही है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस को केरल में भी झटका: सीनियर लीडर वीएम सुधीरन ने भी दिया इस्तीफा
पहले भगत सिंह की मूर्ति पर करेंगे माल्यार्पण
कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस की सदस्यता लेने से पहले आईटीओ के पास स्थित शहीद पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस मुख्यालय जाकर राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पिछले एक महीने से चल रही थी। ये दोनों नेता मोदी के कट्टर विरोधी माने जाते हैं।
कुछ दिन पहले राहुल गांधी से मिले थे
कुछ दिन पहले कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। हालांकि कन्हैया कुमार ने राहुल से मिलने के बात को नकारा है। लेकिन इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल पड़ी थी।
दोनों को ये नेता कांग्रेस में करा रहा शामिल
बताया जा रहा है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल इन दोनों युवा नेताओं और कांग्रेस के बीच मध्यस्थता की है। वहीं जिग्नेश मेवानी की तरफ से किसी भी तरह की मुलाकात और कांग्रेस में शामिल होने की बात को खारिज किया है।
कौन हैं जिग्नेश मेवानी और कन्हैया कुमार
मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया जेएनयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह देशविरोधी नारेबाजी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं जिग्नेश मेवानी दलित समुदाय से आते हैं। साल 2017 के चुनाव में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी की तिगड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल जिग्नेश गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.