दिल्ली कांड: मिस्ट्री बनी अंजलि की सहेली की चुप्पी,आधी रात होटल में क्या करने गई थीं, क्या कुछ गलत हुआ था?

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में 31 दिसंबर की रात 20 वर्षीय रेखा उर्फ अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अंजलि और उसकी सहेली ने होटल का एक कमरा बुक किया था। 

Amitabh Budholiya | Published : Jan 3, 2023 7:16 AM IST / Updated: Jan 03 2023, 02:16 PM IST

नई दिल्ली.बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में 31 दिसंबर की रात 20 वर्षीय रेखा उर्फ अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में कुछ नए चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हादसे के समय अंजलि के साथ उसकी सहेली भी थी, लेकिन वो डरकर भाग गई। दूसरी बड़ी बात ये सामने आई है कि अंजलि और उसकी सहेली ने होटल का एक कमरा बुक किया था, जहां कुछ लड़के भी आए थे। इस बीच सूत्रों के अनुसार लड़की से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान या घाव नहीं मिले हैं। उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृह सचिव से मुलाकात करके मामले की जानकारी दी। पढ़िए पुलिस की जांच में क्या मिला?


1. बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में नव वर्ष की पूर्व संध्या(31 दिसंबर) पर 20 वर्षीय रेखा उर्फ अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस की लापरवाही के अलावा और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

2. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि स्‍कूटी पर अंजलि के साथ उसकी सहेली भी थी। लेकिन हादसे के बाद वो डरकर भाग गई। उसे मामूली चोट आई है।

3. अंजलि कार में फंसकर करीब 12 किमी तक घिसटती चली गई थी। यह देखकर उसकी सहेली डर गई। अब पुलिस उसका भी बयान दर्ज कर रही है।

4. पुलिस को यह पता रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के CCTV फुटेज के आधार पर चला है। इसमें अंजलि अपनी सहेली के साथ बातचीत करते दिखाई दी। बाद में दोनों स्कूटी पर बैठकर वहां से निकले।

5. पूछताछ में पुलिस को कुछ अन्य चौंकाने वाली बातें भी पता चली हैं। रोहिणी स्थित होटल के कर्मचारी ने बताया कि अंजलि के साथ उसकी सहेली ने डाक्यूमेंट देकर एक रूम बुक किया था। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। हालांकि उन्होंने अलग से रूम बुक किया था। ये लड़के कुछ देर बाद अंजलि और उसकी सहेली के रूम  में गए थे। वे करीब 5 मिनट तक अंदर रहे।

6. होटल कर्मचारी के अनुसार, उसे रूम से लड़ने की आवाज सुनाई दी थीं। वे एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। इस पर होटल के मैनजेर ने झगड़ा न करने के लिए कहा था।

7. होटल के कर्मचारी के अनुसार, कुछ देर बाद दोनों लड़कियां लड़ते हुए होटल से निकल गईं। वे होटल के बाहर भी काफी देर तक लड़ती रहीं। यह CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस को मंगलवार शाम फुटेज मिला था।

8. इस बीच आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। विधायक आतिशी ने कमिश्नर से इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है।

9. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह सोमवार देर रात क्राइम सीन पर पहुंची थीं। उन्होंने जो जांच रिपोर्ट तैयार कीहै, उसे गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा।

10. कोर्ट ने सोमवार को पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे के समय दीपक खन्ना कार चला कर रहा था। मनोज मित्तल को कथित तौर पर भाजपा का नेता बताया जा रहा है।


सागर प्रीत हुड्डा, स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली ने कहा-सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है। वो पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

12. AAP विधायकों ने की पुलिस अफसर को बर्खास्त करने की मांग
नई दिल्ली. AAP विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात की और कंझावला हादसे में शामिल लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की। उन्होंने कथित रूप से आरोपियों को बचाने के लिए जिला पुलिस उपायुक्त को बर्खास्त करने की भी मांग की। पुलिस पर घटिया जांच करने का आरोप लगा है। विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नेतृत्व में आप प्रतिनिधिमंडल ने अरोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कथित रूप से आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) हरेंद्र के सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने उस रास्ते पर तैनात पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी मांग की, जहां महिला को घसीटा गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपियों के राजनीतिक संबंध हैं। पुलिस को राजनीतिक दबाव में नहीं झुकना चाहिए। इसे दुर्लभ से दुर्लभतम मामले के रूप में माना जाना चाहिए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

https://t.co/lxSZuSP82J

यह भी पढ़ें
दिल्ली कांड में चौंकाने वाला खुलासा: 14 किमी तक कार से घिसटी लड़की के साथ स्कूटर पर सहेली भी थी,जो डरकर भाग गई
KGF वाले कोलार की रहने वाली एक छात्रा का कॉलेज में ही मर्डर, रिश्ते का भाई करने लगा था Love

 

Share this article
click me!